Nitin Gadkari Big Statement : केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का एक बड़ा बयान। गडकरी ने कहा, दिल्ली-जयपुर का सफर सिर्फ दो घंटे में पूरा होगा।
Delhi Jaipur Journey Completed in 2 Hours : केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को उदयपुर में कहा कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस राष्ट्रीय राजमार्ग पर इलेक्ट्रिक केबल बिछाकर इलेक्ट्रिक बस शुरू की जाएगी और दिल्ली से जयपुर की दूरी दो घंटे में तय की जाएगी और जिस वजह से इसका किराया 30 फीसद कम होगा। गड़करी ने खुशी जताते हुए कहा हम राजस्थान की सड़कों को दुनिया की सड़कों के बराबर बना रहे हैं। नितिन गडकरी ने आश्वासन दिया कि 2024 तक राजस्थान के राष्ट्रीय राजमार्ग अमेरिका के राष्ट्रीय राजमार्गों के बराबर हो जाएंगे। केंद्र सरकार राजस्थान में 60,000 करोड़ रुपए की लागत से एक्सप्रेस हाईवे बना रही है। इसके अलावा 1,382 किलोमीटर लंबा दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस हाईवे 1 लाख करोड़ रुपए में बनाया जा रहा है। जिसमें से 22,000 करोड़ रुपए का काम राज्य में हो चुका है।
उदयपुर में 2500 करोड़ रुपए से अधिक के निवेश वाली 17 सड़क परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा मेरा मानना है कि बांदीकुई से जयपुर तक 1,370 करोड़ रुपए में 67 किमी का चार लेन का एक्सप्रेसवे का निर्माण कर रहे हैं। यह काम नवंबर 2024 तक पूरा हो जाएगा और उसके बाद मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि दिल्ली से जयपुर का सफर दो घंटे में होगा।
यह भी पढ़ें - जमियत उलेमा हिन्द का एलान, सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का बहिष्कार करे मुस्लिम समाज
नितिन गडकरी ने कहा कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस हाईवे एशिया में पहला और दुनिया में दूसरा है, जिस पर हमने एनिमल ओवरपास बनाया है ताकि जानवर आसानी से सड़क पार कर सकें।
यह भी पढ़ें - एसपी झुंझुनूं का अनूठा आदेश सोशल मीडिया में वायरल, आरोपी योगी पर रखा सिर्फ 50 पैसे का इनाम