रांका ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि हमारी दो मुख्य मांगें थीं। पहली स्कूलों की व्यवस्था सुधारना और दूसरी हिंसा भड़काने वालों पर सख्त कार्रवाई व उनकी गिरफ्तारी। इनमें से एक मांग पूरी हो चुकी है, जबकि दूसरी मांग अब सरकार के पाले में है। सरकार जितनी जल्दी कार्रवाई करेगी, यह मामला उतनी ही जल्दी खत्म होगा। उन्होंने आगे कहा कि अगर सरकार यह सोचती है कि CJP कार्यकर्ता दबाव में पीछे हट जाएंगे, तो यह उसकी भूल है। हमारा संघर्ष जंतर-मंतर से लेकर सड़कों तक सबने देखा है, हम पीछे हटने वालों में से नहीं हैं।