जयपुर

नगर निकायों में उपचुनावों के लिए नामांकन आज से , कांग्रेस ने जारी किए सिंबल

प्रदेश के चार जिलों झालावाड़, सीकर, नागौर और श्रीगंगानगर की 30 नगर पालिका और नगर परिषद में होने वाले उपचुनावों को लेकर नामांकन आज से शुरू होंगे। सुबह 10.30 बजे नामांकन शुरू होंगे।
less than 1 minute read
Feb 01, 2020
State Election Commission
State Election Commission

जयपुर। प्रदेश के चार जिलों झालावाड़, सीकर, नागौर और श्रीगंगानगर की 30 नगर पालिका और नगर परिषद में होने वाले उपचुनावों को लेकर नामांकन आज से शुरू होंगे। सुबह 10.30 बजे नामांकन शुरू होंगे।

वहीं नगर निकायों के उपचुनाव पार्टी सिंबल पर होने के चलते प्रदेश कांग्रेस ने शुक्रवार को अपने-अपने प्रत्याशियों को सिंबल जारी कर दिए। दरअसल प्रदेश की श्रीगंगानगर से रायसिंहनगर की नगर पालिका के वार्ड 4 और 10 पर तो झालावाड़ नगर पालिका के वार्ड 11 और झालावाड़ की नगर परिषद के वार्ड नंबर 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 9, 12, 13, 15, 16, 18, 20, 22, 23, 25, 26, 27, 29, 30, 31 और 35 में उपचुनाव चुनाव होने हैं।

इसी तरह नागौर नगर परिषद के वार्ड नंबर 13 और सीकर नगर पालिका के वार्ड नंबर 6 और 14 में उपचुनाव होंगे। उपचुनाव के लिए मतदान 16 फरवरी को होगा और इन उपचुनाव के नतीजे 19 फरवरी को आएंगे। गौरतलब है कि नगर निकायों में उपचुनाव के लिए निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को लोकसूचना जारी की थी। उपचुनाव में नामांकन की जांच पांच फरवरी और नाम वापसी 7 फरवरी को होगी और 8 फरवरी को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।

Published on:
01 Feb 2020 08:43 am