जयपुर

अब टाइम ट्रॉयल टेस्ट पास करने पर मिलेगी टीम इंडिया में जगह

बोर्ड अब खिलाडिय़ों की फिटनेस को और अलग स्तर पर ले जाना चाहती है। इसलिए बीसीसीआई फिटनेस से जुड़ा एक और नया टेस्ट लेकर आई है, जिसका नाम टाइम ट्रायल टेस्ट है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 Jan 2021, 1:47 AM IST
jaipur
अब टाइम ट्रॉयल टेस्ट पास करने पर मिलेगी टीम इंडिया में जगह

नई दिल्ली. भारतीय टीम को दुनिया की सबसे फिट और चुस्त-दुरुस्त टीम माना जाता है लेकिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के द्वारा कुछ सालों पहले अपनाए गए यो-यो टेस्ट को जाता है। लेकिन बोर्ड अब खिलाडिय़ों की फिटनेस को और अलग स्तर पर ले जाना चाहती है। इसलिए बीसीसीआई फिटनेस से जुड़ा एक और नया टेस्ट लेकर आई है, जिसका नाम टाइम ट्रायल टेस्ट है।

हर हाल में पास करना जरूरी
बीसीसीआई का मानना है कि मौजूदा दौर में जबतक खिलाड़ी पूरी तरह से फिट नहीं है, तब तक वह अपने प्रदर्शन पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पाएगा। खिलाडिय़ों को भारतीय टीम में जगह बनाने के लिए हर हाल में इस टेस्ट को पास करना होगा।

दो टेस्ट से खिलाडिय़ों की मुश्किलें और बढ़ी
इस टेस्ट से खिलाडिय़ों की मुश्किलें बढ़ जाएगी। उन्हें अब यो-यो के संग नए टेस्ट को भी पास करना होगा।उन्हें मैदान से बाहर रहने के बावजूद खुद को फिट रखना जरूरी होगा।

गांगुली ने मंजूरी दी...
नए टाइम ट्रायल टेस्ट के लिए बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली और सचिव जय शाह ने भी अपनी मंजूरी दे दी है। बोर्ड के एक सूत्र ने कहा, गांगुली और जय शाह से मंजूरी मिलने के बाद बीसीसीआई ने अपने सभी नुबंधितखिलाडिय़ों को इस टेस्ट को पास करने और इसको पास करने के मापदंड के बारे में जानकारी उपल.ध करा दी है।

फरवरी से शुरू होगा खिलाडिय़ों का टेस्ट
इस टेस्ट की शुरुआत अगले महीने फरवरी से हो जाएगी। बीसीसीआई ने इसके लिए तीन विंडो बनाई हैं। यह टेस्ट फरवरी, जून और अगस्त में देना होगा। ऑस्ट्रेलियाई दौरे परटेस्ट सीरीज खेलने वाले खिलाडिय़ों को फिलहाल इस टेस्ट से छूट दे दीहै। लेकिन सीमित ओवरों की क्रिकेट खेलने वाले खिलाडिय़ों को यह टेस्ट देना होगा।

Published on: