जयपुर

oath ceremony live: राहुल गांधी पहुंचे जयपुर, अगुवाई करने पहुंचे मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री

शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने आए
less than 1 minute read
Dec 17, 2018
jaipur
oath ceremony live: राहुल गांधी पहुंचे जयपुर, अगुवाई करने पहुंचे मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री

जयपुर. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जयपुर पहुंच गए हैं। तीसरी बार राजस्थान के मुख्यमंत्री बने अशोक गहलोत और उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट खुद उनकी अगुवाई करने एयरपोर्ट पहुंचे। राहुल गांधी और मनमोहन सिंह महागठबंधन के अन्य प्रमुख नेताओं के साथ एल्बर्ट हॉल पहुंचे, जहां शपथ ग्रहण समारोह होना है।

गौरतलब है कि शपथ ग्रहण समारोह का हिस्सा बनने के लिए प्रदेशभर से हजारों की संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता जयपुर पहुंचे हैं। पहली बार ऐतिहासिक एल्बर्ट हॉल पर राजस्थान का कोई मुख्यमंत्री शपथ लेने जा रहा है। कार्यकर्ताओं में इस समारोह के लिए खासा क्रेज देखने को मिल रहा है।

शपथ ग्रहण समारोह के लिए कार्यकर्ता तड़के पांच बजे से ही जयपुर पहुंचना शुरू हो गए थे। इस दौरान भारी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं को संभालने में पुलिसकर्मियों को भी खासी मशक्कत करनी पड़ रही है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के परिवार के सदस्य समय से पहले ही एल्बर्ट हॉल पहुंच गए। प्रदेश की राजनीति में अहम किरदार निभाने वाले वरिष्ठ नेता भी समारोह में पहुंचे।

Published on:
17 Dec 2018 10:35 am