जोड़ो……….. करगिल विजय दिवस………………
Also Read
View All 
उनियारा. ककोड़ स्थित आज़ाद हिंद अस्पताल गौशाला परिसर में शनिवार को पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से 500 पौधों का रोपण किया गया। अभियान में पूर्व सैनिकों, गौसेवकों, शिक्षकों, ग्रामीणों तथा बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में कर्नल मुकुट बिहारी, सूबेदार मेजर सत्यनारायण जांगिड़, कैप्टन भगवान शर्मा, सूबेदार मेजर रामकिशन गुर्जर तथा गौसेवक हंसराज, दलीलचंद शर्मा, राजेश चौधरी सहित अन्य सहयोगियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और हरित भविष्य सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।