जयपुर

जयपुर- सीकर राजमार्ग पर ओवरटेक बस ने कंटेनर को मारी टक्कर, सवारियों में मची चीख-पुकार

Road Accident : जयपुर - सीकर राजमार्ग पर सोमवार को बड़ा हादसा हो गया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 2 Jul 2024, 8:58 AM IST
Feature image

Jaipur News : जयपुर - सीकर राजमार्ग पर सोमवार को बड़ पीपली स्टैंड के पास एक कूरियर कंपनी के गोदाम से पार्सल भरकर सड़क पर चढ़ रहे कंटेनर के पीछे से वीडियो कोच बस ने टक्कर मार दी, जिससे बस व कंटेनर क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई। हालांकि हादसे के दौरान इनमें चीख-पुकार मच गई थी।

वहीं, कंटेनर में भरे पार्सलों को नुकसान पहुंचा। सूचना पर मौके पर हरमाड़ा थाना पुलिस व टॉटियावास टोलकर्मी पहुंचे। दुर्घटना के बाद राजमार्ग पर जाम लग गया, जिसको क्रेन से क्षतिग्रस्त वाहनों को एक तरफ करवाकर सुचारू किया गया। टोलकर्मी अनिल शर्मा ने बताया कि शाही जिला बरेली यूपी निवासी ड्राइवर मोगिन कंटेनर में डाक पार्सल भरकर मुंबई के लिए रवाना हो रहा था। इसी दौरान जयपुर से बीकानेर जा रही वीडियो कोच बस ने उसको टक्कर मार दी। हादसे के बाद बस डिवाइडर पर चढ़ गई। इससे बस में सवार करीब 25 सवारियों में चीख पुकार मच गई। बाद में उनको दूसरी बस से रवाना किया गया। बस की सवारियों ने बताया कि बस चालक को मना किया था। इसके बाद उसने रोडवेज बस को ओवरटेक करते हुए दूसरी तरफ कंटेनर होने के बावजूद बस को आगे निकालने का प्रयास किया, जिसके चलते बस, कंटेनर से टकरा गई। गनीमत रही सवारियों की जान बच गई।

Updated on:
2 Jul 2024, 8:58 AM IST
Published on: