
Patrika Maharas Dandiya Mahotsav Today: जयपुर: कुछ शामें तारीखों में दर्ज नहीं होतीं, दिलों में उतर जाती हैं। कुछ धुनें कानों से नहीं, सीधे दिल से सुनी जाती हैं और कुछ रातें ऐसी होती हैं, जहां कदम थिरकते हैं तो लगता है, जैसे पूरा शहर ही झूम रहा हो।
गुलाबी नगर में शनिवार से एक ऐसी शाम सजने जा रही है, जहां डांडिया की खनक होगी और गरबा के गोल घेरे में खुशियों का कारवां नजर आएगा। राजस्थान पत्रिका का विमल इलायची महारास डांडिया महोत्सव 2026 जवाहर सर्कल स्थित एंटरटेनमेंट पैराडाइज (ईपी) के ईस्ट लॉन में शनिवार से शुरू होगा।
दो दिवसीय महोत्सव में कोई अपनी सखियों संग ताल मिलाएगा, कोई परिवार के साथ उत्सव के पल सहेजेगा, तो कोई संगीत की लहरियों में खुद को भुलाकर थिरकता नजर आएगा। महोत्सव में जयपुराइट्स जमकर डांडिया खनकाएंगे। आयोजन स्थल पर आकर्षक डेकोर, लाइटिंग और लाइव म्यूजिक की महफिल इस उत्सव को और भी खास बनाएगी।
शहर के विभिन्न स्थानों पर स्थित आठ केंद्रों पर पत्रिका डांडिया महोत्सव के टिकट मिल रहे हैं। डांडिया महोत्सव से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9928015903 पर संपर्क किया जा सकता है।
शनिवार शाम 7:15 बजे मां दुर्गा की महाआरती के साथ महोत्सव का शुभारंभ होगा।
ऑन स्पॉट भी मिलेंगे टिकट: टिकट सुबह 11 बजे से जवाहर सर्कल स्थित एंटरटेनमेंट पैराडाइज के ईस्ट लॉन में भी उपलब्ध रहेंगे।
झालाना: राजस्थान पत्रिका, ई-5, झालाना संस्थानिक क्षेत्र, आरटीओ ऑफिस के पास।
केसरगढ़: जीवराज एंड कंपनी, राजस्थान पत्रिका कार्यालय के पास, जेएलएन मार्ग।
टोंक रोड: शुभम टेलीकॉम, बी-49, लालकोठी शॉपिंग सेंटर, अमरदीप लिबर्टी शोरूम के पास।
मालवीय नगर: नाकोड़ा मीडिया, 9/161, सेक्टर-9, पालिका बाजार के पास।
जवाहर नगर: एमओएम एडवर्टाइजर्स, 172, देवी मंदिर, सिंधी कॉलोनी के पास।
वैशाली नगर: श्रीसाई एडवरटाइजिंग, शॉप नंबर 26, आम्रपाली शॉपिंग सेंटर, आम्रपाली सर्कल।
मानसरोवर: गोविंदम, 61/224-225, रजत पथ क्रॉसिंग, मानसरोवर।
सोडाला: मोहित एडवर्टाइजिंग, अशोकपुरा, गली नंबर-1, न्यू सांगानेर रोड।
महोत्सव की वर्कशॉप में डांडिया और गरबा का प्रशिक्षण लेने वाले प्रतिभागियों की प्रस्तुतियां मुख्य आकर्षण रहेंगी। प्रतिभागी अलग अंदाज में महाआरती, गरबा और डांडिया प्रस्तुत करेंगे। महोत्सव में प्रतिभागियों को बेस्ट कपल डांसर, बेस्ट फीमेल डांसर और बेस्ट मेल डांसर समेत कई पुरस्कार दिए जाएंगे।
महोत्सव में शामिल होने वाले प्रतिभागियों के लिए पार्किंग की विशेष व्यवस्था की गई है। प्रतिभागी अपनी बाइक और कार ईपी के गेट नंबर-1 से प्रवेश कर निर्धारित स्थान पर पार्क कर सकेंगे। आयोजन स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मेडिकल सहायता और हेल्प डेस्क जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध रहेंगी।
डांडिया महोत्सव में प्रतिभागी दो दिनों तक देश-विदेश के लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठा सकेंगे। विभिन्न स्टॉल पर जायकेदार व्यंजनों की भरमार रहेगी। फूड कोर्ट में आइसक्रीम, दिल्ली के छोले-भटूरे, होममेड चॉकलेट, लच्छेदार आलू टिक्की, राजस्थानी टिक्कड़, साउथ इंडियन व्यंजन और पनीर, प्याज व आलू से बनी देसी सब्जियां खास रहेंगी।
इसके अलावा मुंबई की चटपटी भेलपुरी, पिज्जा (चीज, वेज, स्पेशल और कुल्हड़), मसालेदार चना जोर गरम, बर्गर, वेज सैंडविच, वेज चाउमीन और बटर पॉपकॉर्न का स्वाद भी लिया जा सकेगा। फूड कोर्ट में मुंबई का वड़ा पाव, चीज बॉल्स, लीची-ऑरेंज जूस, पनीर टिक्का, सोया चाप और रूमाली रोटी जैसे व्यंजन भी उपलब्ध रहेंगे।