16 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Patrika Maharaas Dandiya 2026: शनिवार से सजेगी डांडिया की महफिल, जानें कहां मिल रहे टिकट और क्या है पार्किंग की व्यवस्था

राजधानी जयपुर के जवाहर सर्किल स्थित एंटरटेनमेंट पैराडाइज में 17 और 18 अक्टूबर को 'पत्रिका विमल इलायची महारास डांडिया महोत्सव 2026' का भव्य आयोजन होने जा रहा है। इस दो दिवसीय महोत्सव में बॉलीवुड गीतों पर डांडिया और पारंपरिक गरबा का संगम देखने को मिलेगा। शहर के 8 सेंटर्स पर सुबह 11 से शाम 7 बजे तक टिकट उपलब्ध हैं।
2 min read
Google source verification

जयपुर

•

image

Arvind Rao

•

Oct 16, 2026

patrika maharaas dandiya 2026

जेएलएन मार्ग स्थित फोर्टिस अस्पताल के पास माधवम लग्जरी बैंक्वेट हॉल में वर्कशॉप (पत्रिका फोटो)

Patrika Maharas Dandiya Mahotsav 2026: जयपुर: जयपुर: राजस्थान पत्रिका की ओर से शनिवार को जवाहर सर्कल स्थित एंटरटेनमेंट पैराडाइज के ईस्ट लॉन में विमल इलायची महारास डांडिया महोत्सव-2026 का शानदार आगाज होगा। दो दिवसीय महोत्सव के तहत 17 और 18 अक्टूबर को बॉलीवुड गीतों पर प्रतिभागी और जयपुराइट्स जमकर डांडिया खनकाएंगे।

इस दौरान मॉडर्न और पारंपरिक गरबा के रंगों से एंटरटेनमेंट पैराडाइज का ईस्ट लॉन थिरक उठेगा। महोत्सव को लेकर प्रतिभागियों के साथ शहरवासियों में भी जबरदस्त उत्साह नजर आ रहा है। महोत्सव के तहत पिछले कई दिनों से चल रही वर्कशॉप गुरुवार को जेएलएन मार्ग स्थित फोर्टिस अस्पताल के पास माधवम लग्जरी बैंक्वेट हॉल में संपन्न हुई।

शहर में 8 सेंटर्स पर महोत्सव के टिकट मिल रहे हैं। टिकट प्राप्त करने का समय सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक है। टिकट सेंटर्स पर भी जयपुराइट्स की भीड़ नजर आ रही है। कई लोग पूरी फैमिली के लिए टिकट खरीद रहे हैं। महोत्सव से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9928015903 पर संपर्क किया जा सकता है।

शहरवासियों के लिए यहां सुविधा

  • झालाना: राजस्थान पत्रिका, ई-5, झालाना संस्थानिक क्षेत्र, आरटीओ ऑफिस के पास।
  • केसरगढ़: जीवराज एंड कंपनी, राजस्थान पत्रिका ऑफिस के पास, जेएलएन मार्ग।
  • टोंक रोड: शुभम टेलीकॉम, बी-49, लालकोठी शॉपिंग सेंटर, अमरदीप लिबर्टी शोरूम के पास।
  • जवाहर नगर: एमएम एडवर्टाइजर्स, 172, देवी मंदिर, सिंधी कॉलोनी के पास।
  • वैशाली नगर: श्रीसाईं एडवरटाइजिंग, शॉप नंबर 26, आम्रपाली शॉपिंग सेंटर, आम्रपाली सर्कल।
  • मालवीय नगर: नाकोड़ा मीडिया, 9/161, सेक्टर-9, पालिका बाजार के पास।
  • मानसरोवर: गोविंदम, 61/224-225, रजत पथ क्रॉसिंग, मानसरोवर।
  • सोडाला: मोहित एडवर्टाइजिंग, अशोकपुरा, गली नंबर-1, न्यू सांगानेर रोड।

ये हैं स्पॉन्सर

  • प्रायोजक: विमल इलायची
  • को-स्पॉन्सर: मदर डेयरी
  • पावर्ड बाय: केजीके रियल्टी
  • को-स्पॉन्सर: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई)
  • बेवरेज पार्टनर: कोका-कोला
  • एसोसिएट स्पॉन्सर: नामदेव फिनवेस्ट लिमिटेड
  • वॉयस ऑफ महारास: 95 एफएम तड़का
  • आउटडोर पार्टनर: प्लैनेट आउटडोर

लजीज व्यंजनों से महकेगा फूड कोर्ट

डांडिया महोत्सव में दो दिनों तक देश-विदेश के लजीज व्यंजनों का लुत्फ भी उठाया जा सकेगा। इस दौरान विभिन्न स्टॉल्स पर जायकेदार व्यंजनों की भरमार रहेगी। यहां मुंबई का मस्का पाव, पावभाजी, दिल्ली के छोले-भटूरे, मुंबई की भेलपुरी, सांभर डोसा, पानी और कोल्ड ड्रिंक्स, लच्छेदार टिकिया, इटालियन पिज्जा और पास्ता तथा बटर पॉपकॉर्न का जायका लिया जा सकेगा। इसके अलावा महोत्सव में प्रतिभागियों को बेस्ट कपल डांसर, बेस्ट फीमेल डांसर और बेस्ट मेल डांसर समेत कई श्रेणियों में पुरस्कार दिए जाएंगे।

पार्किंग की विशेष व्यवस्था

महोत्सव में शामिल होने वाले प्रतिभागियों के लिए पार्किंग की विशेष व्यवस्था की गई है। प्रतिभागी बाइक और कार से ईपी के गेट नंबर-1 से प्रवेश कर वाहन पार्क कर सकते हैं।