
Rajasthan Patrika Property Expo: जयपुर: त्योहारी सीजन में घर खरीदने से लेकर प्रॉपर्टी में निवेश तक की तैयारी कर रहे लोगों के लिए आज से तीन दिन का खास मौका है। राजस्थान पत्रिका का प्रॉपर्टी एक्सपो 'प्रोपेक्स' शुक्रवार से शुरू हो रहा है। एसएल मार्ग स्थित द ग्रैंड मोती पैलेस में आकर आप अपने पसंदीदा विकल्प चुन सकेंगे। 11 अक्टूबर तक चलने वाले एक्सपो में सुबह 11 से रात 8 बजे तक विजिटर्स को आवासीय, कॉमर्शियल और निवेश से जुड़े प्रॉपर्टी विकल्प एक ही छत के नीचे मिलेंगे।
एक्सपो में अलग-अलग प्रोजेक्ट्स की जानकारी लेने के साथ ग्राहक बिल्डर्स से सीधे बातचीत कर सकेंगे। त्योहारी सीजन को देखते हुए बिल्डर्स की ओर से विशेष ऑफर और एक्सक्लूसिव डिस्काउंट भी दिए जाएंगे। विजिटर्स के लिए लकी ड्रॉ में शानदार इनाम जीतने का अवसर भी रहेगा। इवेंट का प्रबंधन आईएफएफपीएल की ओर से किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए 9610447943 पर संपर्क किया जा सकता है।
जयपुर का तेजी से विकसित होता बुनियादी ढांचा, बेहतर कनेक्टिविटी और योजनाबद्ध शहरी विस्तार शहर को रियल एस्टेट निवेश के लिए संभावनाशील बना रहा है। ऐसे समय में प्रॉपर्टी एक्सपो ग्राहकों और डेवलपर्स के बीच संवाद का प्रभावी माध्यम है।
— आनंद मिश्रा, मैनेजिंग डायरेक्टर, त्रिमूर्ति कॉलोनाइजर्स एंड बिल्डर्स
राजस्थान पत्रिका का प्रॉपर्टी एक्सपो ग्राहकों से सीधे जुड़ने और उनकी जरूरतों को समझने का बेहतर मंच है। यहां ग्राहक अलग-अलग विकल्पों की तुलना कर सकेंगे। त्योहारी सीजन में ऐसे आयोजन बाजार में नई ऊर्जा लाते हैं।
— विवेक चतुर्वेदी, विराट ग्रुप
एक्सपो ने रियल एस्टेट उद्योग को ग्राहकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। डेवलपर्स को सही ग्राहकों से जुड़ने, प्रोजेक्ट की विश्वसनीयता बढ़ाने और सीधे संवाद का अवसर मिलता है। ऐसे मंच उद्योग की संभावनाओं को आगे बढ़ाते हैं।
— धन्नाराम जाखड़, केडीएमएस स्काईवॉक
एक ही छत के नीचे ग्राहकों को घर, रेडी-टू-मूव प्रॉपर्टी और निवेश के कई विकल्प मिल रहे हैं। इससे ग्राहक अपनी जरूरत और बजट के अनुसार विकल्प देख पा रहे हैं। जयपुर के साथ आसपास के क्षेत्रों से भी लोगों के एक्सपो में पहुंचने की उम्मीद है।
— विवेक चौरड़िया, डायरेक्टर, चौरड़िया ग्रुप
प्रॉपर्टी एक्सपो एक ऐसा प्रयास है, जो रियल एस्टेट उद्योग में विश्वास, पारदर्शिता और सहयोग को बढ़ावा देता है। यह मंच ग्राहकों को सही निर्णय लेने और डेवलपर्स को अपने प्रोजेक्ट्स प्रस्तुत करने का उत्कृष्ट अवसर प्रदान करता है।
— मकसूद खान, समन्वय ग्रुप
त्योहारी सीजन में प्रॉपर्टी खरीद को लेकर ग्राहकों में उत्साह रहता है। यहां निवेश के विकल्पों की जानकारी एक जगह मिलने से ग्राहकों के लिए निर्णय लेना आसान होगा। आने वाले दिनों में बाजार में और सकारात्मक गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।
— नितिन चौरड़िया, चौरड़िया ग्रुप
प्रोपेक्स रियल एस्टेट इंडस्ट्री को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की दिशा में एक अहम कदम साबित हो रहा है। यह प्रॉपर्टी खरीदने में मदद करता है और संभावनाओं के नए द्वार भी खोलता है।
— टीकम चंद गर्ग, पार्टनर, राजा रानी बिल्डर्स