जयपुर

Jaipur Road Safety Campaign: पत्रिका-आरटीओ अभियान की बड़ी सफलता… 41 ब्लैक स्पॉट चिन्हित, सुधार जल्द

Jaipur Black Spots: राजधानी जयपुर में सड़क हादसों को कम करने की दिशा में राजस्थान पत्रिका और आरटीओ का संयुक्त अभियान बड़ी सफलता के रूप में सामने आया है।

2 min read
Mar 20, 2026
दिल्ली बाईपास रोड पर चुंगी नाका सर्कल के पास राजमार्ग पर नाले की पट्टी हटी है। इसमें पिछले दिनों एक बस का टायर फंस गया था। फोटो: पत्रिका

जयपुर। राजधानी जयपुर में सड़क हादसों को कम करने की दिशा में राजस्थान पत्रिका और आरटीओ का संयुक्त अभियान बड़ी सफलता के रूप में सामने आया है। महज 10 दिनों में शहरभर से 500 से अधिक शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनके आधार पर 41 खतरनाक ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर सुधार के प्रस्ताव ट्रैफिक कंट्रोल बोर्ड को भेज दिए गए हैं।

पत्रिका समूह के संस्थापक कर्पूर चन्द्र कुलिश के जन्मशती पर्व के अवसर पर शुरू किए गए इस अभियान को शहरवासियों का व्यापक समर्थन मिला। लोगों ने अपने-अपने क्षेत्रों के सड़क दुर्घटना संभावित स्थलों की जानकारी भेजकर जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाई।

ये भी पढ़ें

Jaipur News: जयपुर के विकास प्रोजेक्ट बने आफत! खुदी सड़कें और अधूरे काम से लोग परेशान, कब होगा समाधान?

प्रादेशिक परिवहन अधिकारी राजेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि प्राप्त शिकायतों का भौतिक सत्यापन कराया जा रहा है। पहले चरण में 41 स्थानों को ब्लैक स्पॉट के रूप में चिन्हित किया गया, जहां दुर्घटना की आशंका अधिक है। इन स्थानों पर आवश्यक सुधार के लिए ट्रैफिक कंट्रोल बोर्ड को प्रस्ताव भेजे गए हैं।

प्रशासनिक कार्रवाई में बदल रहीं लोगों की सूचनाएं

अभियान के दौरान सामने आया कि शहर में सड़क सुरक्षा की समस्या बड़ी है। कहीं सड़कें जर्जर हैं, कहीं अतिक्रमण है, तो कहीं ट्रैफिक नियंत्रण के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। कई स्थानों पर खुले सीवर, गहरे गड्ढे और अवैध कट दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं। इस पहल का सबसे बड़ा असर यह रहा कि आमजन की ओर से दी गई सूचनाएं अब प्रशासनिक कार्रवाई में बदल रही हैं।

प्रमुख ब्लैक स्पॉट और जन-प्रस्ताव

1. मोड़ों पर बड़े ट्रैफिक मिरर लगाने की मांग
2. जगतपुरा 7 नंबर चौराहे से एसकेआइटी रोड तक अतिक्रमण हटाने की जरूरत
3. विश्वकर्मा औद्योगिक क्षेत्र रोड नंबर-5 पर अवैध कब्जे हटाने की मांग
4. वैशाली नगर दिल्ली बाइपास अंडरपास क्षेत्र में ट्रैफिक सिग्नल लगाने का प्रस्ताव
5. सिरसी रोड राधा विहार कॉलोनी में जर्जर सड़क की मरम्मत
6. खातीपुरा-झोटवाड़ा पुलिया के बीच खतरनाक कट बंद करने की मांग
7. टोंक रोड गांधी नगर तिराहे पर राइट टर्न सिग्नल व्यवस्था की जरूरत
8. एयरपोर्ट टर्मिनल-2 मार्ग से पुराने डिवाइडर ब्लॉक हटाने का प्रस्ताव
9. झोटवाड़ा प्रेम नगर-शिल्प कॉलोनी चौराहे पर स्पीड ब्रेकर लगाने का प्रस्ताव
10. वैशाली मार्ग बजरी मंडी रोड पर अतिक्रमण हटाने की जरूरत
11. अजमेर रोड भांकरोटा क्षेत्र में क्षतिग्रस्त सड़क सुधार
12. टोंक रोड पर कॉलोनियों के रोड कट बंद करने के फैसले पर पुनर्विचार की मांग
13. घाटगेट क्षेत्र में 6 माह से खुदी सड़क की शीघ्र मरम्मत
14. जगतपुरा आरओबी के नीचे अधूरी सड़क निर्माण पूरा करने की मांग
15. न्यू सांगानेर रोड व मांगियावास रोड पर गड्‌ढों की मरम्मत
16. बैनाड़ फाटक, नंदपुरी, महावीर नगर सहित कई जगह गहरे गड्ढों की मरम्मत
17. खुले सीवर कवर व नालियों पर ढक्कन लगाने की मांग (मानसरोवर, सांगानेर क्षेत्र)
18. झोटवाड़ा, कालवाड़ रोड और अन्य क्षेत्रों में स्पीड ब्रेकर के सुझाव
19. चित्रकूट, आम्रपाली और जवाहर नगर क्षेत्रों में सड़क मरम्मत व डामरीकरण
20. जगतपुरा सीबीआइ फाटक क्षेत्र में खुदी सड़क और ट्रांसफार्मर हटाने की मांग
21. ढाणी कुमावतान नारायण विहार में स्पीड ब्रेकर की जरूरत

ये भी पढ़ें

Patrika Impact News: खबरों से अव्यवस्था का इलाज, मिली प्रभावितों को राहत, पढ़ें खबर का चिकित्सा सेवा पर इम्पैक्ट

Also Read
View All

अगली खबर