जयपुर

तिरंगा रैली में गूंजे भारत माता के जयकारे

Aug 14, 2026
Rajasthan

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
श्चड्डह्लह्म्द्बद्मड्ड.ष्शद्व
निवाई. भाजपा शहर मंडल की ओर से निकली तिरंगा वाहन को रैली कंकाली माता मंदिर से विधायक रामसहाय वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विधायक स्वयं बाइक पर चले। शहर अध्यक्ष नितिन छाबड़ा ने बताया कि रैली में विधायक रामसहाय वर्मा, निवर्तमान पालिकाध्यक्ष दिलीप ईसरानी, भाजपा जिला महामंत्री विष्णु शर्मा, जिला मंत्री नीलिमा आमेरा सहित पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए। तिरंगा वाहन रैली कंकाली माता मंदिर से रवाना होकर बस स्टैंड, अहिंसा सर्किल एवं झिलाय रोड होते हुए कृषि उपज मंडी पहुंची।
देवली. केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की 9वीं और 6वीं आरक्षित वाहिनी की ओर से कमांडेंट मनजीत कुमार के नेतृत्व में तिरंगा रैली निकाली। रैली विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी।
बनेठा. राजकीय व निजी स्कूलों के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने कस्बे में भव्य तिरंगा रैली निकाली। प्रशासक रामबिलास गुर्जर ने रैली को रवाना किया।
राजमहल. गांवड़ी प्रधानाचार्य रवि शंकर मीणा, राजमहल विद्यालय के प्रधानाचार्य ईश्वर लाल गुर्जर, महात्मा गांधी विद्यालय के शहीद अंसारी रैली में मौजूद थे।
पचेवर. राउमा विद्यालय से तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ भाजपा कार्यकर्ता रामकिशन चौधरी, रामबाबू जांगिड़ और हंसराज सैनी ने हरी झंडी दिखाकर किया।
उनियारा. अलीगढ़ के दशहरा मैदान से तिरंगा रैली निकाली गई। रैली में विधायक राजेंद्र गुर्जर, उपखंड अधिकारी सुमन गुर्जर शामिल हुए।

Updated on:
14 Aug 2026 06:00 am
Published on:
14 Aug 2026 06:00 am