जयपुर

petrol-diesel price today: पेट्रोल और डीजल दोनों अब सौ पार

कच्चे तेल ( crude oil ) की कीमतों में तेजी के चलते रविवार को जयपुर में पेट्रोल और डीजल ( petrol-diesel price ) के दाम सौ पार चले गए। इस तरह अब दिवाली से पहले ही सरकार ने महंगाई का बम फोड़ दिया। तेल कंपनियों ने पेट्रोल ( petrol price ) की कीमत 26 पैसे और डीजल ( diesel price ) की कीमत 33 पैसे प्रति लीटर बढ़ोतरी की है।

2 min read
petrol-diesel price
petrol-diesel price

जयपुर। कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के चलते रविवार को जयपुर में पेट्रोल और डीजल के दाम सौ पार चले गए। इस तरह अब दिवाली से पहले ही सरकार ने महंगाई का बम फोड़ दिया। तेल कंपनियों ने पेट्रोल की कीमत 26 पैसे और डीजल की कीमत 33 पैसे प्रति लीटर बढ़ोतरी की है। 24 सितंबर के बाद से ये अब तक डीजल के दामों में आठवीं बढ़ोतरी है और पेट्रोल के दाम पांचवीं बार बढ़े हैं। मौजूदा सप्ताह में पेट्रोल और डीजल की कीमत चार बार बढ़ी है। इस बढ़ोतरी के बाद अब जयपुर में डीजल के दाम 100.10 रुपए प्रति लीटर हो चुके हैं और पेट्रोल के दाम भी 109.40 रुपए तक चढ़ चुके हैं। इस तरह से इन पिछले 10 दिनों में डीजल 2 रुपए 34 पैसे महंगा हुआ है और पेट्रोल के दाम 1 रुपए 27 पैसे बढ़ चुके हैं। तेल कंपनियों ने इस साल पेट्रोल के दामों में अब तक 72 बार बढ़ोतरी की है और डीजल के दाम अब तक 71 बार बढ़ चुकीहैं।
क्यों बढ़ रहे है दाम
इसके पहले पिछले तीन सप्ताह से लगातार कच्चे तेल के दाम बढ़ रहे थे और ओपेक देशों का अनुमान है कि आगे 2022 में कच्चे तेल की मांग 100 मिलियन बैरल प्रति दिन पहुंच जाएगी और कच्चे तेल के दाम 90 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच सकते हैं। इसलिए फिलहाल पेट्रोल और डीजल में महंगाई से राहत मिलेगी , ऐसी उम्मीद नहीं दिख रही है। अमेरिका के तेल भंडार के तीन वर्ष के निचले स्तर पर आने तथा प्राकृतिक गैस के उत्पादन में कमी के कारण बीते सप्ताह से ही पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों मेंं तेजी बनी हुई है।
देश के महानगरों में पेट्रोल-डीजल का हाल
दिल्ली में पेट्रोल के दाम 101.89 रुपए व डीजल के दाम 90.17 रुपए प्रति लीटर, मुंबई में पेट्रोल 107.95 रुपए व डीजल के दाम 97.52 रुपए प्रति लीटर, कोलकाता में पेट्रोल 102.47 रुपए और डीजल 93.27 रुपए प्रति लीटर, चेन्नई में पेट्रोल 99.58 रुपए और डीजल के दाम 94.74 रुपए प्रति लीटर पहुंच गए।
19 राज्यों में 100 के पार है पेट्रोल
देशभर के करीब 19 राज्यों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपए के पार है। इस सूची में मध्यप्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, उड़ीसा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख शामिल हैं।
प्रति दिन छह बजे बदलती है कीमत
बता दें कि प्रति दिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोडऩे के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।
जानिए आपके शहर में कितना है दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको आरएसपी और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।

Published on:
03 Oct 2021 09:45 am