जयपुर

चुनाव खत्म होने के बाद फिर शुरू हुआ ‘तेल का खेल’, लगातार दो दिनों में इतने बढ़े पेट्रोल के दाम

चुनाव खत्म होने के बाद फिर शुरू हुआ 'तेल का खेल', लगातार दो दिनों में इतने बढ़े पेट्रोल के दाम
less than 1 minute read
Dec 15, 2018
elections in rajasthan 2018
petrol prices drop, petrol prices hiked, Petrol prices, petrol prices in india, elections in Rajasthan, jodhpur news, jodhpur news in hindi

जयपुर।

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद पेट्रोल की कीमतें बढ़ने का शुरू हुआ सिलसिला शनिवार को भी जारी रहा। शनिवार को पेट्रोल 5 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद से पेट्रोल 14 पैसे प्रति लीटर महंगा हो चुका है। चुनाव से पहले तक देश की सार्वजनिक तेल कंपनियां पेट्रोल—डीजल की कीमतों में कमी कर रही थीं। जैसे ही चुनाव खत्म हुआ पेट्रोल के भाव बढ़ना शुरू हो गए।

देश की राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल 70.34 रूपए प्रति लीटर है, तो डीजल 64.50 रूपए प्रति लीटर। वहीं, राजधानी जयपुर में पेट्रोल के भाव 70.96 रूपए प्रति लीटर है, तो डीजल 66.76 रूपए प्रति लीटर।

गौरतलब है कि राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में अक्टूबर 2018 के पहले सप्ताह में चुनाव की घोषणा के साथ ही आचार संहिता लागू हो गई। इसके बाद 17 अक्टूबर से पेट्रोल—डीजल के भाव घटने का सिलसिला शुरू हुआ।

इसके कारण चुनावी दिनों में 17 अक्टूबर से 12 दिसम्बर तक पेट्रोल 12.54 रूपए प्रति लीटर और डीजल 11.12 रूपए प्रति लीटर तक सस्ता हुआ। 17 अक्टूबर को दिल्ली में पेट्रोल के भाव 82.83 रूपए प्रति लीटर थे और डीजल के भाव 75.69 रूपए प्रति लीटर। चुनाव परिणाम घोषित होते ही तेल कंपनियों ने पेट्रोल के भाव बढ़ाना शुरू कर दिया।

Published on:
15 Dec 2018 08:31 pm