जयपुर

Phalodi Satta Bazar: लोकसभा चुनाव रिजल्ट के पहले फलोदी सट्टा का बदला रुख, परेशानी में आ गए उम्मीदवार

Rajasthan Loksabha Result: राजस्थान में लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम आने का सभी इंतजार कर रहे है। जबकि परिणाम 4 जून को घोषित होंगे। ऐसे में रिजल्ट से 4 दिन पहले राजस्‍थान की सभी 25 सीटों पर फलोदी सट्टा बाजार का ताजा अनुमान सामने आया है। पढ़ें...
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 Oct 2024, 11:38 AM IST
Feature image

Satta Market Phalodi: राजस्थान में लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम आने का सभी इंतजार कर रहे है। जबकि परिणाम 4 जून को घोषित होंगे। ऐसे में रिजल्ट से 4 दिन पहले राजस्‍थान की सभी 25 सीटों पर फलोदी सट्टा बाजार का ताजा अनुमान सामने आया है। जिसमें प्रदेश की कई लोकसभा सीटों के उम्मीदवारों को परेशानी में डाल दिया है।

फलोदी सट्टा बाजार भाजपा को दे रहा 19-20 सीटें

फलोदी सट्टा बाजार के अनुमान में इस बार कई सीटों पर कांग्रेस की बल्ले-बल्ले होती दिख रही है। सट्टा बाजार के अनुसार भाजपा के करीब 19-20 सीटें जीतने का अनुमान लगाया है। जिन सीटों पर राजस्थान में भाजपा की जीत का अनुमान जताया जा रहा है। उनमें जोधपुर, राजसमंद, कोटा, झालावाड़-बारां, जयपुर शहर, जयपुर ग्रामीण, बीकानेर, पाली और अजमेर आदि शामिल हैं। वहीं कांग्रेस का दौसा, टोंक-सवाई माधोपुर और बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा सीट समेत कुछ सीटों पर जीत का अनुमान है।

राजस्थान में इनकी बढ़ी परेशानी

फलोदी सट्टा बाजार के भावों के अनुसार, दौसा से कन्हैयालाल मीणा, टोंक-सवाई माधोपुर से सुखबीर सिंह जौनपुरिया और बाड़मेर से केन्द्रीय मंत्री कैलाश चौधरी की परेशानी बढ़ सकती है। वहीं अन्य सीटों पर कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ सकता है।

Updated on:
23 Oct 2024, 11:38 AM IST
Published on: