जयपुर

जिम्मेदार अफसरों की अनसुनी, सीयूजी मोबाइल नंबर डिएक्टिवेट

पीएचईडी सिटी सर्कल इंजीनियरों को विभाग ने दी सीयूजी मोबाइल सिमएसीई जयपुर रीजन समेत कई इंजीनियर नहीं कर रहे सिम का इस्तेमालपेयजल उपभोक्ताओं की शिकायतों पर नहीं हो रही सुनवाई

2 min read
Nov 29, 2019

जयपुर। राजधानी जयपुर में पेयजल उपभोक्ताओं को राहत दिलाने के लिए जलदाय विभाग के इंजीनियरों को विभाग के खर्च पर मुहैया कराई मोबाइल सिम एक्टिवेट ही नहीं हुई है। खुद इंजीनियरों ने भी मोबाइल सीयूजी सिम को सिरदर्द मानते हुए सिम के उपयोग से पल्ला झाड़ लिया है। ऐसे में इंजीनियरों के तबादला होने पर भी मोबाइल नंबर पेयजल उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराने की विभाग की योजना पर पानी फिरता नजर आने लगा है। सिटी सर्कल एसीई से लेकर शहर के उत्तर व दक्षिण खंड एसई समेत कई अन्य इंजीनियरों ने अपने मोबाइल फोन से सीयूजी मोबाइल सिम ही हटा ली है।
यह है मामला
जानकारी के अनुसार जलदाय विभाग ने करीब छह महीने पहले सिटी सर्कल इंजीनियरों को जयपुर डिस्कॉम की तर्ज पर सीयूजी मोबाइल सिम उपलब्ध कराए हैं। खुद विभाग की वेबसाइट पर भी सिटी सर्कल इंजीनियरों के सीयूजी मोबाइल नंबर विभाग अपलोड कर चुका है। लेकिन हकीकत में वेबसाइट पर दिए गए मोबाइल नंबरों में से आधे से भी ज्यादा नंबर या तो एक्टिवेट ही नहीं हुए और जो एक्टिवेट हुए अधिकांश समय वह स्वीच आॅफ आ रहे हैं। ऐसे में शहर के पेयजल उपभोक्ताओं के पास इंजीनियरों से फोन पर संपर्क करना लगभग नामुमकिन है।
सिटी सर्कल साउथ एसई सतीश जैन का कहना है कि पूर्व में इंजीनियरों के मोबाइल नंबर एसएसओ आईडी से जुड़े हुए हैं लेकिन सीयूजी मोबाइल नंबर फिलहाल एसएसओ आईडी से जोड़े जाने शेष हैं। लेकिन फिर भी सभी इंजीनियरों को मोबाइल सीयूजी नंबर चालू करने के निर्देश दिए जाएंगे।

सरकारी खर्च पर सीयूजी सिम
जलदाय इंजीनियरों को जो मोबाइल सीयूजी सिम दिए गए हैं उनका खर्च खुद विभाग के खाते से हो रहा है। बावजूद इसके विभाग के इंजीनियरों की मनमानी अब तक जारी है। सिम मिलने के बाद कुछ दिनों तो अधिकांश मोबाइल नंबर एक्टिवेट रहे लेकिन अब फिर से सीयूजी सिम इंजीनियरों के मोबाइल सेट से बाहर हो गई है।

एसीई जयपुर रीजन द्वितीय का नंबर भी नो एग्जिस्ट
पड़ताल करने पर जयपुर रीजन द्वितीय एसीई देवराज सोलंकी का सीयूजी मोबाइल नंबर 8279100526 अस्तित्व में नहीं बता रहा है। ठीक इसी तरह एसई नॉर्थ अजय सिंह राठौड़ का सीयूजी नंबर 8279101492, एसई साउथ सतीश जैन का सीयूजी नंबर 8279101548 भी अस्तित्व में ही नहीं होना बताया जा रहा है। विभाग के आला अफसरों की देखादेखी सिटी सर्कल के अन्य इंजीनियरों ने भी सीयूजी मोबाइल सिम को बंद कर दिया है।

Published on:
29 Nov 2019 12:53 pm
Also Read
View All