जयपुर

पाई स्कूल ओलंपिक्स 2018: पदक पाकर खिले चेहरे, देखें विजेताओं की कुछ खास तस्वीरें

महाराणा प्रताप ऑडिटोरियम में हुआ समारोह
2 min read
Jan 12, 2019
pie school olympics
पाई स्कूल ओलंपिक्स 2018: पदक पाकर खिले चेहरे, देखें विजेताओं की कुछ खास तस्वीरें

जयपुर. स्पोट्र्स में अपना दमखम दिखाने और शानदार प्रदर्शन करने वाले प्रतियोगियों का शनिवार को सम्मान किया गया, मौका था पाई स्कूल ओलेम्पिक्स 2018 की अवॉर्ड सेरेमनी का। महाराणा प्रताप सभागार में सुबह 9 बजे शुरू हुए इस समारोह में विजेताओ को गोल्ड, सिल्वर और ब्रांज मैडल दिए गए। इसके अलावा स्कूलों को मैक्सिमम मैच विन , मैक्सिमम पार्टिसिपेशन और सुपर स्कूल ट्रॉफी भी दी गई। इस कार्यक्रम के मुख्य प्रायोजक हिंदुस्तान जिंक और पॉवर्ड बाय राजस्थान स्टेट स्पोट्र्स काउंसिल थे।

23 से 27 अक्टूबर तक एसएमएस स्टेडियम में आयोजित हुए पाई स्कूल ओलंपिक्स 2018 में 220 स्कूल और 10000 से ज्यादा स्टूडेंट्स ने भाग लिया था ।

खास बात यह है कि कार्यक्रम के दौरान स्टूडेंट्स और विनर्स राजस्थान पत्रिका की पहल 'रिजोल्व विद पत्रिका' के तहत नए साल का संकल्प भी लिया।

सवाई मानसिंह स्टेडियम में गत वर्ष हुए इस खेल महोत्सव में खिलाडिय़ों ने पदक जीतने के लिए कड़ी मेहनत की। समारोह में जैसे ही खिलाडिय़ों को पदक पहनाए गए, उनके चेहरे खिल उठे।

इस दौरान खेल अधिकारी और वरिष्ठ एथलेटिक्स कोच महावीर सैनी, कोच विनोद पूनिया, पैरालंपिक खिलाड़ी सुंदर सिंह गुर्जर और शताब्दी अवस्थी भी मौजूद थे।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीतकर प्रदेश का मान बढ़ाने वाले सुंदर और शताब्दी ने सभी विजेता खिलाडिय़ों को बधाई दी और खेल में अपना खास योगदान देने को प्रेरित किया।

Updated on:
12 Jan 2019 11:35 am
Published on:
12 Jan 2019 11:35 am