
जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव के प्रचार के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 नवम्बर को नागौर आएंगे। यह जानकारी आज केन्द्रीय मंत्री सीआर चौधरी ने एक प्रेस कॉन्फे्रंस के माध्यम से दी। उन्होंने कहा कि जनता पीएम मोदी को सामने बैठकर सुनना पसंद करती है। इसलिए चुनाव प्रचार करने नागौर आएंगे और जिला खेल स्टेडियम में सभा को संबोधित करेंगे। चौधरी ने बताया कि केन्द्र व राज्य सरकार ने विकास की गंगा बहाई है, उन्होंने सरकारी योजनाओं को गिनाते हुए कहा कि जाति धर्म की राजनीति नहीं कर रही है बल्कि विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ रही है। चौधरी ने कहा कि उन्होंने कल ही राजफेड अधिकारियों से बातचीत की है और उन्हें आश्वासन दिया कि जल्द ही खरीद की गति बढ़ाने के लिए अधिक किसानों को बुलाया जाएगा। केन्द्रीय विद्यालय के बजट को लेकर चौधरी ने बताया कि बजट जारी हो गया है और आचार संहिता हटते ही इस पर काम शुरू हो जाएगा।