जयपुर

जयपुर, अजमेर, सीकर, बूंदी और झुंझुनूं में बेचा जा रहा था चोरी का पेट्रोल, एक पेट्रोल पंप मालिक गिरफ्तार, अन्य फरार

गिरफ्तार आरोपी जयपुर स्थित मुरलीपुरा के शंकर विहार निवासी
2 min read
jaipur

जयपुर। हरमाड़ा थाना पुलिस ने हिंदुस्तान पेट्रोलियम की लाइन से चोरी के तेल को खरीदने वाले एक पंप मालिक को गिरफ्तार किया है। जबकि अन्य पंप मालिक मामले का खुलासा होने के साथ ही फरार हो गए। पुलिस टीम इन पंप मालिकों को भी तलाश रही है। इससे पूछताछ के जरिए चोरी करने वाली गैंग के सरगनाओं तक पहुंच सके।

अभी तक की पूछताछ में आरोपियों ने जयपुर, अजमेर, सीकर, बूंदी और झुंझुनूं के सात पेट्रोल पंपों पर चोरी का तेल बेचना कबूला है। लेकिन पुलिस को आशंका है कि आरोपी अन्य जिले और अन्य पेट्रोल पंपों पर भी चोरी का तेल बेचते थे। उधर, गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही से जयपुर के दो और सीकर के एक पेट्रोल पंप पर शुक्रवार को दबिश दी गई। जयपुर जिले के रेनवाल स्थित शेखावटी बायो डीजल पंप के मालिक अरविंद चौधरी पुत्र महावीर प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया। जबकि चौमूं और सीकर क्षेत्र के पेट्रोल पंप मालिक पहले ही फरार हो चुके थे।

डीसीपी विकास शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार पंप मालिक अरविंद चौधरी जयपुर स्थित मुरलीपुरा के शंकर विहार निवासी है। प्राथमिक पूछताछ में आरोपी ने दिसम्बर माह में एक बार ही चोरी का डीजल खरीदना कबूला है। पुलिस ने कहा कि पूछताछ के बाद ही पता चलेगा कि अरविंद कब-कब पेट्रोल खरीदा और किस भाव में खरीदा।

छितरोली से सीधा दिल्ली पहुंचता था तेल

पुलिस ने बताया कि तेल की पाइप लाइन गुजरात के मूंदड़ा से दिल्ली जा रही है। पाइप लाइन हिंदुस्तान पेट्रोलियम कंपनी के बगरू क्षेत्र स्थित छितरोली स्टेशन पर पहुंचती है। यहां से सीधी दिल्ली तेल जा रहा है। छितरोली और दिल्ली के बीच तेल चोरी के मामले में उक्त दूरी के अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि तेल चोरी हो रहा था और उन्हें पता ही नहीं चला।

Updated on:
21 Jun 2019 10:10 pm
Published on:
21 Jun 2019 09:46 pm