
मानपुरा माचैड़ी (जयपुर). चंदवाजी थानान्तर्गत मानपुरा माचैड़ी पुलिस चौकी में पुलिस हिरासत में हुई नाबालिग की मौत के मामले में मामले में ग्रामीणों व परिजनों द्वारा तीन दिन से टोडी हनुमान मंदिर के सामने दिया जा रहा धरना रविवार को तीसरे दिन खत्म हो गया।
आमेर विधायक की मौजूदगी में प्रशासन तथा परिजनों के बीच सहमती बनने के बाद परिजन शव लेने को तैयार हो गए। प्रशासन की ओर से परिजनों को आठ लाख पच्चीस हजार रुपए दो किस्तों में दिलाने, बीपीएल सूची में चयन सहित अन्य मांगे ाने जाने पर आमेर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में नाबालिग के शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करा पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को कस्बे निवासी अजय कुमार अलुरिया (१५) की पुलिस हिरासत में संदिग्धावस्था में मौत हो गई थी। शनिवार को चौकी प्रभारी मक्खनलाल, रामवतार यादव के खिलाफ मामला हत्या सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया था।
यह भी पढे:यूएस से सीसीटीवी के जरिए जयपुर के घर की करता था निगरानी, नहीं मिला सिग्नल और हो गई चोरी
यह हुआ समझौता
रविवार सुबह आमेर विधायक नवीन पिलानिया तथ पूर्व विधायक गंगा सहाय शर्मा सहित रैगर महासभा के कई पदाधिकारी धरना स्थल पर मौजूद रहे। एडीएम जयपुर दक्षिण हरिसिंह मीणा, एसडीएम बलदेव धोजक, तहसीलदार सुमन चौधरी, एएसपी रामप्रकाश शर्मा की मौजूदगी में समझौता वार्ता हुई। इसमें तय किया गया कि मृतक के परिजनों को आठ लाख २५ हजार रुपए की वित्तीय सहायता दी जाएगी। बीपीएल सूची में मृतक के परिवार का चयन तथा उससे संबंधित सभी सुविधाओं का लाभ मृतक परिवार को दिए जाने का भरोसा दिलाया गया। मृतक के परिवारजनों की ओर से करवाए गए हत्या, एससी एसटी एक्ट मामले की जांच न्यायिक कराने का लिखित में समझौता परिजनों तथा प्रशासन के बीच हुआ। समझौते के बाद धरना दो बजे समाप्त किया गया।