जयपुर

अभी ही वक्त नहीं, जीत के बाद कैसे सुनेंगे नेताजी पीड़ा

-सांड हमले मामले में किसी भी प्रत्याशी को बात करने तक की फुर्सत नहीं, किसी ने कार्यकर्ता को पकड़ाया फोन तो किसी ने रिसीव ही नहीं किया
less than 1 minute read
• •
Updated: 25 Nov 2018, 2:37 AM IST
jaipur
अभी ही वक्त नहीं, जीत के बाद कैसे सुनेंगे नेताजी पीड़ा

जयपुर. अपनी बेटी को सांड से जूझकर बचाते हुए महिला की जान चली गई, मगर चुनाव प्रचार में व्यस्त नेताओं को इस मुद्दे पर बात करने तक की फुर्सत नहीं है। जनता से उनकी समस्याओं के हल का वादा कर वोट मांग रहे प्रत्याशियों से इस मुद्दे पर बात की तो किसी ने पूरी बात भी नहीं सुनी। किसी ने फोन उठाया मगर कार्यकर्ता को मोबाइल पकड़ा दिया। हालात यह है शनिवार को भी कोई प्रत्याशी पुरोहितजी की बावड़ी खानियां निवासी उसके परिवार से मिलने तक नहीं गया। उधर, सांगानेर से चुनाव लड़ रहे महापौर अशोक लाहोटी से भी इस संबंध में संपर्क किया लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।


ये है बगरू विधानसभा के प्रत्याशी

गंगादेवी

प्रत्याशी गंगादेवी से जब इस प्रकरण में बात की तो फोन उठाया, मगर जवाब देने के बजाय फोन किसी कार्यकर्ता को पकड़ा दिया। कार्यकर्ता ने भी आधी-अधूरी बात सुनी और फोन को चालू छोड़ वे सब अपने प्रचार लग गए।

कैलाश वर्मा

प्रत्याशी कैलाश वर्मा से बात की तो उन्होंने कहा कि वह अभी मुख्यमंत्री के साथ प्रचार में है और आधे घंटे बाद फोन करेंगे। जब दो घंटे तक भी संपर्क नहीं किया तो दोबारा फोन लगाया, लेकिन वर्मा ने फोन नहीं उठाया।

जगदीश

एक अन्य प्रत्याशी जगदीश से बात की तो उन्होंने पीडि़त परिवार के बगरु विस में होने से अनभिज्ञता जताई और कहा कि व्यस्तता के चलते इसका पता नहीं था।

महापौर-अशोक लाहोटी ने भी रिसीव नहीं किया फोन

संवाददाता ने जब महापौर और सांगानेर विस क्षेत्र के प्रत्याशी अशोक लाहोटी से इस मुद्दे पर बात करने के लिए दो बार संपर्क किया, मगर उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। शाम को पुन: कोशिश की लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।

Updated on:
25 Nov 2018, 2:37 AM IST
Published on: