म्यूजियम एक ऐसा संस्थान है जहां मानवीय समाज के महत्वपूर्ण सांस्कृतिक तथा प्राकृतिक विरासत का संग्रह, संरक्षण और रखरखाव किया जाता है, ताकि भावी पीढ़ी इन विरासत से परिचित हो सके।
Jaipur Literature Festival 2023 : म्यूजियम एक ऐसा संस्थान है जहां मानवीय समाज के महत्वपूर्ण सांस्कृतिक तथा प्राकृतिक विरासत का संग्रह, संरक्षण और रखरखाव किया जाता है, ताकि भावी पीढ़ी इन विरासत से परिचित हो सके। लेकिन, अब यह म्यूजियम सरकारी तंत्र की बेरूखी से बदहाली तक पहुंच चुका है। ट्रिस्ट्राम हंट, एंड्रयू लोगन, रिचर्ड ब्लर्टन और जेमी एंड्रयूज ने एक सुर में कहा कि वर्तमान में दुनिया में जितने भी म्यूजियम है, उन्हें फंड की जरूरत है, जो कि सरकार उपलब्ण करवाए। ट्रिस्ट्राम हंट ने कहा कि म्यूजियम में हमारे पूर्वजों की अनमोल यादों को संजोया गया है। संग्रहालय में ऐसी अनेक चीजें जो पहले सुरक्षित थी वो अब रखरखाव के अभाव में असुरक्षित हो गई है। संग्रहालयों में रखी गई वस्तुएं प्रकृति और सांस्कृतिक धरोहरों को प्रदर्शित करती हैं। आजकल गूगल आर्ट आ गया है। लोग ऑनलाइन ही विभिन्न जानकारी जुटा रहे है, लेकिन मेरा मानना है कि जब तक आप किसी को प्रत्यक्ष नहीं देखते, तब तक उस जानकारी को अनुभव नहीं कर सकते। राजनीति और बदलते क्लाइमेट ने दुनियाभर के म्यूजियमों को नुकसान पहुंचाया है। अब इन म्यूजियमों को फंड की जरूरत है। इसमें सरकारी मदद के साथ-साथ कई अन्य विकल्पों पर भी काम करने की जरूरत है। म्यूजियम में मेंबरशिप का विकल्प एक बेहतर उपाय हो सकता है।