जयपुर

Video : खाचरियावास ने भाजपा को दी खुली चुनौती, कह दी इतनी बड़ी बात उड़ जाएंगे PM Modi के होश

जयपुर। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने आज संवाद दाताओं से वार्ता करतेहुए कहा कि कल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा में जनता उम्मीद कर रही थी कि देश के प्रधानमंत्री महंगाई...
2 min read
• •
Updated: 2 Jun 2023, 3:41 PM IST
Pratap Singh Khachariyawas

जयपुर। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने आज संवाद दाताओं से वार्ता करतेहुए कहा कि कल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा में जनता उम्मीद कर रही थी कि देश के प्रधानमंत्री महंगाई, गरीबी और बेरोजगारी से राहत देने के लिए बडे फैसलों की घोषणा करेगें, राजस्थान के 43 जिलों में पेयजल योजना लागू करेगें लेकिन अपने भाषण में वे सिर्फ कांग्रेस के विरूद्ध बोलते रहे, उनका पूरा भाषण राजनैतिक था, पूरे समय कांग्रेस को कोसने की बजाय यदि वो केन्द्र की भाजपा सरकार की एक भी उलपब्धि जनता को बताते तो लगता कि उन्होंने कुछ किया है।

जनता को महंगाई से बडी राहत
खाचरियावास ने कहा कि इसके ठीक विपरीत राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 100 यूनिट बिजली पूरी तरह से फ्री करके और 200 यूनिट तक सभी सरचार्ज हटाकर राजस्थान की जनता को महंगाई से बडी राहत दी।

विकास के रास्ते पर राजस्थान
खाचरियावास ने कहा कि किसानों की 2000 यूनिट बिजली फ्री करने से सवा करोड लोगों को लाभ मिलेगा, कांग्रेस सरकार द्वारा 25 लाख तक का ईलाज फ्री, विकलांग विधवा पेंशन, सभी कर्मचारियों को ओपीएस, परीक्षा देने जाने वाले बच्चों को रोडवेज में यात्रा फ्री, महिलाओं को रोडवेज में 50 प्रतिशत किराया फ्री, महिलाओं के लिये सेनेटरी पैड फ्री, बच्चों की शिक्षा फ्री, किये गये बडे फैसले जन कल्याण और विकास के रास्ते पर राजस्थान को मजबूती दे रहे हैं।

मारा काम भाजपा से सौ गुना अच्छा
खाचरियावास ने कहा कि भाजपा नेता प्रदेश में बडी बडी बातें कर रहे हैं, उनको मेरी खुली चुनौती है कि वो केन्द्र और राज्य सरकार के काम पर कहीं पर भी बहस कर ले, हमारा काम और सच्चाई भाजपा से सौ गुना अच्छी है।

Updated on:
2 Jun 2023, 3:41 PM IST
Published on: