
बीकानेर के शेखसर में छत गिरने से किशोरी की मौत
जयपुर। जयपुर जयपुर सुबह आए तेज अंधड़ ने कुछेक हिस्सों में हल्की तबाही मचाई। मकानों की छत पर रखे टीन-टप्पर सहित अन्य सामान उड़ गए। बाद में हल्की बारिश भी हुई। बीकानेर के शेखसर गांव में बुधवार रात हुई तेज बारिश हुई, जिससे गुरुवार सुबह कमरे को छत गिरने से एक किशोरी की मौत हो गई, जबकि परिवार के तीन लोग घायल हो गए। श्रीगंगानगर और जयपुर में हल्की बारिश हुई। जयपुर के चौमू में तेज बारिश के साथ चने की आकार के ओले भी गिरे।
डूंगरगढ़ में सुबह आए तूफान और बरसात से लोगों को काफी परेशानी हुई। मौसम विभाग का मानना है कि दो जून को छिटपुट आंधी और बरसात की संभावना है। चार जून को फिर से मौसम में बदलाव होगा और अनेक शहरों में बारिश की संभावना है। राजधानी जयपुर में दिन का तापमान 34.6 और रात का तापमान 20.0 डिग्री दर्ज हुआ।
जयपुर में गुरुवार को तेज हवा के साथ हुई बारिश
कहां कितना रहा दिन का पारा
अजमेर 34.1, भीलवाड़ा 38.5, टोक 37.2, पिलाने 32.0, सीकर 31.0, कोटा 39.9, चितौड़गढ़ 396, उदयपुर 37.5 बड़मेर 38.3, जैसलमेर 35.4, जयपुर 34.2, फलोदी 34.6, बीकानेर 32.4, चूरू 30.8 और श्रीगंगानगर में दिन का तापमान 27.1 डिग्री दर्ज किया गया।
आगे कैसा रहेगा मौसम
आगमी 3-4 जून को एक बार पुनः आधी बरिश हो सकती है। बीकानेर, जयपुर, अजमेर और भरतपुर संभाग के जिलों में तेज मेघगर्जन, तेज अंधड़ आने की संभावना है। आंधी बारिश की गतिविधियां राज्य के पश्चिमी उत्तरी व पूर्वी भागों में 5-6 जून तक जारी रहने की संभावना है। वहीं, 7-8 जून से आंधी व बारिश में कमी होनेसे तापमान में से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की भी संभावना है
Published on:
2 Jun 2023, 12:03 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.