जयपुर

प्री—मानसून की बारिश में भीगी गुलाबीनगरी

आठ डिग्री पारे में गिरावट  

less than 1 minute read
Jun 03, 2020

जयपुर। प्रदेश में सक्रिय चल रहे पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजधानी में बुधवार को अंधड़ और बारिश का दौर चला। सुबह से तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिली। इसके बाद दोपहर को मौसम पलट गया। पहले अंधड़ और फिर करीब 20 मिनट तक बारिश हुई। शहर में परकोटा, टोंक रोड, झालाना, वैशाली नगर, अजमेर रोड, एमआई रोड, मानसरोवर, प्रतापनगर इलाके में बारिश से सड़कों पर पानी भर गया। बारिश के बाद पारे में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुुसार शहर के अधिकतम तापमान में आठ डिग्री पर गिरावट हुई। शाम को तापमान 29 डिग्री पर आ गया। बुधवार को शहर का अधिकतम पारा 37 डिग्री तक दर्ज किया गया। इधर मौसम विभाग के अनुसार बुधवार से प्री—मानसून शुरू हो गया। आगामी तीन दिन शहर में बारिश होगी।

इस बार प्री मानसून जल्दी, पिछली साल था लू का असर
वहीं, इस बार शहर में प्री—मानूसन की गतिविधियां जल्दी हुई है। पिछली बार एक से छह जून तक लू का असर रहा। मौसम विभाग के अनुसाार एक के बाद एक आ रहे सिस्टम के कारण ऐसा हो रहा है। वहीं राजधानी में मानसून की आगमन 29 जून तक बताया जा रहा है।

Published on:
03 Jun 2020 08:21 pm
Also Read
View All