जयपुर

जयपुर जेल में बंदियों ने जेलर व प्रहरी पर हमला किया

अन्य बंदी भी हंगामा करने लगे, जेल प्रशासन को बंदियों को बल प्रयोग कर बाड़ों में बंद करना पड़ादो बंदी झगड़ रहे थे, तभी बीच बचाव करने पहुंचा था जेल प्रहरी
2 min read
Mar 18, 2020
 jail break
महाराष्ट्र: जेल की छत तोड़कर भागे पांच कैदी।

जयपुर. केन्द्रीय कारागार जयपुर में मंगलवार को झगड़े में बीच बचाव करने पहुंचे जेल प्रहरी पर कुछ बंदियों ने हमला कर दिया। इतना ही बंदियों ने जेलर से भी मारपीट की। एक बंदी ने जेलर और प्रहरी पर ईंट फेंकी। ईंट लगने से एक प्रहरी घायल हो गया। सूचना पर आला अधिकारियों ने अतिरिक्त जाप्ता भेज हल्का बल प्रयोग कर बंदियों को बाड़ों में बंद करवाया। तब जाकर मामला शांत हुआ। हालांकि जेल प्रशासन इस संबंध में बंदियों को चिह्नित कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कराने की तैयारी में जुटा है।

जेल सूत्रों के मुताबिक, जेल परिसर में मंगलवार सुबह दो बंदियों के बीच झगड़ा हो रहा था। तभी डयूटी पर तैनात प्रहरी सुनील बीच-बचाव कर उन्हें छुड़ाने लगा। इसी दौरान बंदी वीरेंद्र प्रहरी के कपड़े पकड़ कर उससे धक्का मुक्की करने लगा। जेल प्रहरी धक्का मुक्की करने वाले बंदी को लेकर जेलर रमेश उपाध्याय के पास ले गया। जहां पर पहले से मौजूद बंदी जीतू जेलर और प्रहरी से मारपीट करने लगा। मौका पाकर वहां खड़े अन्य बंदी हंगामा करने लगे। एक बंदी ने एक ईंट उठाकर जेलर व प्रहरी पर फेंकी। प्रहरी चोट लगने से घायल हो गया। कुछ ही देर में वार्ड नंबर 2 में मौजूद अन्य बंदियों ने भी हंगामा शुरू कर दिया। जेल में हंगामे की सूचना पर आला अधिकारियों ने अतिरिक्त जाप्ता भेजा और बल प्रयोग कर बंदियों को बाड़ों में खदेड़कर बंद किया। बंदियों में झगड़ा किस बात को लेकर हुआ और उन्होंने हंगामा क्यों किया, इसकी जांच की जा रही है।

जेल में भी चला रहे गैंग

जेल सूत्रों के मुताबिक, जेल में राजू ठेहट और कई बड़े कुख्यात अपराधी हैं। इन सभी ने गुट बना रखे हैं। बड़े बदमाश जेल में प्रहरियों को डरा धमका कर रखते हैं। उनके खिलाफ शिकायत भी करने से प्रहरी डरते हैं। जबकि ऐसे अपराधियों को एक साथ रखे जाने से इनके हौसले बुलंद है। पहले भी जेल में इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं।

इनका कहना है


जेलर और सुरक्षाकर्मियों से मारपीट की गई थी। हल्का बल प्रयोग करते हुए बंदियों को अलग अलग कर बैरक में भेज दिया। इस संंबंध में उच्चाधिकारियों को सूचना दी है जिनके खिलाफ लालकोठी थाने में शिकायत देने की तैयारी कर रहे हैं।

राकेशमोहन शर्मा,अधीक्षक, केंद्रीय कारागार

Published on:
18 Mar 2020 06:00 am