जयपुर

प्रियंका, सुनीति व नीरू की विदाई

महिला सदन में विवाह कार्यक्रम सम्पन्न

less than 1 minute read
Jul 16, 2021
प्रियंका, सुनीति व नीरू की विदाई

जयपुर, 16 जुलाई। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से संचालित राज्य महिला सदन में शुक्रवार को आवासिनी प्रियंका का विवाह बारां के महेन्द्र नागर, सुनीति का विवाह जयपुर के अंकित अग्रवाल और नीरू का विवाह जयपुर के ही राकेश कुमार के साथ विधिवत संपन्न हुआ। विभाग के सचिव डॉ. समित शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर नवविवाहित आवासिनी प्रियंका को सुखद दाम्पत्य योजना के तहत 50 हजार, सुनीति एवं नीरू को मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत 21-21 हजार रुपए की उपहार राशि के चेक प्रदान किएगए। विभाग की ओर से सभी विवाहिताओं को समस्त घरेलू सामान सहित अन्य उपहार भी दिए गए। विभाग ने महिला सदन में 14 से 16 जुलाई तक प्रतिदिन तीन तीन आवासिनियों का विवाह कोरोना गाइडलाइन के अनुसार विधिवत कराया गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत अब व्यापारी महिला-बेटियों के अभिभावक बनेंगे। देश के सभी बाज़ारों में स्मृति ईरानी के मार्गदर्शन में विशेष राष्ट्रीय अभियान जल्द शुरू किया जाएगा।

Published on:
16 Jul 2021 09:51 pm
Also Read
View All