जयपुर

Holiday: राजस्थान विधानसभा में एक नवम्बर का अवकाश घोषित, आदेश हुए जारी

public holiday: मुख्यमंत्री से कई कर्मचारी संगठन मांग कर रहे हैं कि एक नवम्बर का अवकाश घोषित किया जाए।
less than 1 minute read
• •
Updated: 30 Oct 2024, 4:31 PM IST
Feature image

जयपुर। राजस्थान में सरकारी कर्मचारी एक नवम्बर के अवकाश को लेकर पशोपेश में हैं। मुख्यमंत्री से कई कर्मचारी संगठन मांग कर रहे हैं कि एक नवम्बर का अवकाश घोषित किया जाए।


राजस्थान सरकार ने तो अभी तक ऐसी कोई घोषणा नहीं की है,लेकिन राजस्थान विधानसभा ने एक नवम्बर का अवकाश घोषित कर दिया है। इस संबंध में विधानसभा सचिवालय की ओर से मंगलवार को एक आदेश जारी कर एक नवम्बर को अवकाश की घोषणा कर दी है।

Updated on:
30 Oct 2024, 4:31 PM IST
Published on: