
जयपुर. स्कूल-कॉलेज, गली-मोहल्लों में भारत के सबसे बड़े उत्सव को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी है। शहर के चौराहे भी तिरंगों के बचने वाले से सज गए हैं। वहीं, इस बीच पत्रिका टी.वी एक ऐसे शख्स से आपको मिला रहा है। जिन्होंने 15 अगस्त या 26 जनवरी के ही दिन नहीं, बल्कि पूरे 30 साल से तिरंगा फहरा रहे हैं। वो भी रिक्शे पर। इनकी देश के प्रति ऐसी भक्ति है कि उन्होंने अपने रिक्शे का नाम 'भारत' रखा है। उन्हें जनता रामप्रसाद देशभक्त के नाम से जानती है।
अब 15 अगस्त के दिन वे ट्रॉली रिक्शा पर कोई सामान लोड करने के बजाय दिनभर माइक लगाकर देशभक्ति के तराने गली-गली सुनाएगें। तिरंगा फहराने पर कई बार पुलिस ने बैठाया उन्हें थाने में भी बैठाया हैं, रामप्रसाद देशभक्त ने बताया कि 10 वर्ष की आयु में ही घर चलाने के लिए सवारी रिक्शा चल रहा हूं। मैं पहले रिक्शा पर जो भी झंडा मिलता उसे लगा लेता। चाहे राजनीतिक पार्टी का हो या फिर भी संस्था का। इस दौरान पुलिस थाना इंचार्ज ने कहा, इनके क्यों लगा रखे हो। देश का तिरंगा लगाओ। तभी से तिरंगा फहरा रहा हूं। इसके बाद भी कई बार पुलिस वालों ने कानूनी नियमों का हवाला देकर पुलिस थाने में बैठा लिया और डांटा। फिर भी नहीं रूका।
रामप्रसाद ने बताया की 2008 में वे अतिरिक्त जिला कलक्टर से तिरंगा फहराने के लिए परमिशन ले चुके हैं। उन्होंने बताया की वे 30 साल से तिरंगा फहरा रहें हैं। इतना ही नहीं उन्होंने बताया की सुबह अगरबत्ती करके वो तिरंगा फहराते हैं और शाम अगरबत्ती करने के बाद ही उतारता हैं। साथ ही उन्होंने कहा की मैंने कभी भी नियमों को नहीं तोड़ा। मैंने घर पर भी तिरंगा फहराया है। उसे पत्नी पुष्पा उतारती है। रिक्शा चलाकर घर घर चाल्ने वाले रामप्रसाद ने बताया की सरकार की ओर से राशन से गेंहू तक नहीं मिलता। कई बार जिला कलक्ट्रेट गया, लेकिन आश्वासन के सिवा कुछ हाथ नहीं लगा।