
देवली. महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, सीआईएसएफ लिंक रोड में शनिवार को भारतीय मानक ब्यूरो के सौजन्य से संचालित मानक क्लब की ओर से क्विज प्रतियोगिता एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया।
प्रधानाचार्य राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसमें सागर मंडल ने प्रथम, रवीना मीणा ने द्वितीय, वर्षा माली ने तृतीय तथा मोनिका मरेठा ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। विजेता विद्यार्थियों को भारतीय मानक ब्यूरो की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
मानक क्लब के मेंटर शिक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि भारतीय मानक ब्यूरो समय-समय पर विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए जागरूकता एवं ज्ञानवर्धक गतिविधियों का आयोजन करता है। कार्यक्रम में अमित पांचाल, नोरतमल मीणा, रामराज बैरवा, अशोक कुमार शर्मा, आशा मीणा सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।