जयपुर

कांग्रेस अब आक्रामक होकर भाजपा पर करेगी आक्रमण, सभी राज्यों के पीसीसी चीफ को राहुल के निर्देश

www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Jul 14, 2018
rahul
संसद के मानसून सत्र से पहले छत्तीसगढ़ आएंगे राहुल गांधी, जल्द तय होगी तारीख

सुनील सिंह सिसोदिया/जयपुर। भाजपा की ओर से कुछ साल से लगातार हो रहे व्यवस्थित हमलों से परेशान कांग्रेस ने लक्ष्य 2019 के तहत अब आक्रामक होकर भाजपा पर आक्रमण करने की ठान ली है। पार्टी के युवा अध्यक्ष राहुल गांधी ने कांग्रेस के बचाव और भाजपा को घेरने की रणनीति तैयार कर ली है।

इसे अमलीजामा पहनाने के लिए राहुल गांधी ने सभी प्रदेश अध्यक्षों को गुप्त आदेश दिया है। इसमें सभी प्रदेश कमेटियों को एक अभियान चलाने को कहा है, जिसकी कमान खुद राहुल गांधी संभालेंगे।

आदेश में राहुल गांधी ने कहा है कि अभियान के तहत प्रदेशों में ऐसे प्रोफेशनल्स, सामाजिक कार्यकर्ताओं, भारतीय सेवा के पूर्व अधिकारियों, धार्मिक गुरु और लेखकों को चिह्नित करें, जिनसे समाज प्रभावित है। विभिन्न वर्गों के ऐसे लोग जो कांग्रेस विचारधारा से प्रभावित हैं, धर्म निरपेक्ष व प्रजातांत्रिक हैं। उन्हें जिला-प्रदेश कमेटियां बताएं कि संविधान पर कुछ लोग (भाजपा) व्यवस्थित तरीके से हमले कर रहे हैं।

इन चिह्नित लोगों से राहुल गांधी खुद मिलेंगे और भाजपा की ‘पोल’ खोलेंगे। उनसे आग्रह करेंगे कि अपने क्षेत्रों में वे जनता को संविधान से खिलवाड़ करने वाले लोगों के खिलाफ जागरूक करें। राहुल का मानना है कि इस अभियान में खासतौर पर उन लोगों को जोड़ा जाए, जो कांग्रेस के सदस्य नहीं हैं लेकिन अपनी क्षमता से जनता की राय बदलने में सक्षम हैं।

राहुल गांधी करेंगे मुलाकात
लोकसभा चुनाव से पहले देशभर में चिह्नित किए जाने वाले लोगों से राहुल गांधी सीधे मुलाकात करेंगे। यह मुलाकात दिल्ली बुलाकर करने के साथ राज्यों के दौरे में भी अलग से की जाएगी। इसमें देश की राजनीतिक दिशा और कामकाज को लेकर गांधी विस्तृत चर्चा करेंगे।

देश में कांग्रेस इनसे मिलाएगी हाथ
एकेडमिक : विश्वविद्यालयों के कुलपति, विवि के विभागों के मुखिया, प्रिन्सीपल, वरिष्ठ विषय विशेषज्ञ
भारतीय सेवा के अधिकारी : सेवानिवृत्त आइएएस, आइएफएस, आइपीएस, आइआरएस
एक्टिविस्ट : एनजीओ, सिविल सोसायटी संगठन
चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इण्डस्ट्री एसोसिएशन : प्रमुख उद्योगपति
हैड ऑफ वोकेशनल ग्रुप्स : डॉक्टर, वकील व अन्य प्रोफेशनल ग्रुप्स
प्रमुख थिंक टैंक और पीआर फर्म : इण्डस्ट्रीयलिस्ट और एन्टरप्रेन्योर, स्पेशली प्रोमीनेंट सोशल एन्टरप्रीसियस
जर्नलिस्ट : इलेक्ट्रोनिक, प्रिन्ट, सोशल मीडिया, रेडियो का राज्य व जिला स्तर पर चिह्नीकरण
आर्टिस्ट एवं डायरेक्टर्स : फिल्म, थियेटर, म्यूजिक एण्ड आर्ट
पूर्व सैनिक : आर्मी, एयरफोर्स, नेवी
धर्मगुरु : स्वामी, विशप, मौलवी व अन्य
यूनियन लीडर : ट्रेड यूनियन व
अन्य यूनियनें

Published on:
14 Jul 2018 09:37 am