जयपुर

Railway News : रेलवे का खातीपुरा स्टेशन जयपुर को तोहफा, इस बड़ी ट्रेन का होगा ठहराव, जोधपुर-साबरमती 27-28 को रहेगी रद्द

Railway News : रेलवे का खातीपुरा स्टेशन जयपुर को तोहफा। अब खातीपुरा स्टेशन पर प्रयागराज-लालगढ़-प्रयागराज त्रि-साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव होगा। वहीं जोधपुर-साबरमती ट्रेन 27-28 नवंबर को रद्द रहेगी।
2 min read
• •
Updated: 25 Nov 2025, 7:55 AM IST
Railway Gift Khatipura Station Jaipur Prayagraj Lalgarh train New stoppage Jodhpur-Sabarmati cancelled on 27-28 November
फाइल फोटो पत्रिका

Railway News : खातीपुरा स्टेशन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। रेलवे ने खातीपुरा स्टेशन पर प्रयागराज-लालगढ़-प्रयागराज त्रि-साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव, शुरू करने का निर्णय लिया है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार प्रयागराज-लालगढ़ (सप्ताह में 4 दिन) सुपरफास्ट एक्सप्रेस 27 नवंबर से, लालगढ़-प्रयागराज (सप्ताह में 4 दिन) सुपरफास्ट एक्सप्रेस 26 नवंबर से, प्रयागराज-लालगढ़ (त्रि-साप्ताहिक) सुपरफास्ट एक्सप्रेस 26 नवंबर से और लालगढ़-प्रयागराज (त्रि-साप्ताहिक) सुपरफास्ट एक्सप्रेस 27 नवंबर से खातीपुरा स्टेशन पर आवागमन के दौरान दो-दो मिनट का ठहराव करेगी।

स्पेशल ट्रेन की संचालन अवधि बढ़ाई

रेलवे ने यात्री सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए तिरूपति-हिसार-तिरूपति साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की संचालन अवधि में विस्तार किया है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार यह साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन तिरूपति से 24 दिसंबर तक और हिसार से 28 दिसंबर तक संचालित की जाएगी।

ट्रैफिक ब्लॉक के कारण जोधपुर-साबरमती 27-28 को रद्द

अजमेर रेल मण्डल के मदार-पालनपुर रेलखण्ड पर आउवा व भिंवालिया स्टेशनों के बीच ब्रिज संख्या 600 पर आरसीसी बॉक्स डालने के लिए ट्रैफिक ब्लॉक लिया जा रहा है। मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के अनुसार ब्लॉक के कारण ट्रेनें प्रभावित रहेगी।

रद्द ट्रेनें (प्रारम्भिक स्टेशन से)

1- गाड़ी संख्या 14821 जोधपुर-साबरमती ट्रेन 27 व 28 नवम्बर को।
2- गाड़ी संख्या 14822 साबरमती-जोधपुर ट्रेन 28 व 29 नवम्बर को।

मार्ग परिवर्तित ट्रेनें (प्रारम्भिक स्टेशन से)

1- गाड़ी संख्या 20943, बान्द्रा टर्मिनस-भगत की कोठी ट्रेन 27 नवम्बर को बान्द्रा टर्मिनस से प्रस्थान करेगी। वह परिवर्तित मार्ग वाया महेसाना-भीलडी-लूनी होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह ट्रेन भीलडी स्टेशन पर ठहराव करेगी।
2- गाड़ी संख्या 20496 हडपसर-जोधपुर ट्रेन 27 नवम्बर को हडपसर से प्रस्थान करेगी। वह परिवर्तित मार्ग वाया महेसाना-भीलडी-लूनी होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह ट्रेन भीलडी स्टेशन पर ठहराव करेगी।
3- गाड़ी संख्या 16507 जोधपुर-बेंगलूरु एक्सप्रेस में 27 नवंबर को स्लीपर श्रेणी का एक अतिरिक्त कोच अस्थाई रूप से जोड़ा जाएगा। इससे पूर्व रेलवे की ओर से गाड़ी संख्या 16508 बेंगलुरु-जोधपुर एक्सप्रेस में भी 24 नवंबर सोमवार को स्लीपर क्लास का एक अतिरिक्त डिब्बा जोड़ा गया था।

Updated on:
25 Nov 2025, 7:55 AM IST
Published on:
Also Read
View All
पत्रिका ब्लॉकबस्टर सेल 25 अक्टूबर से- जयपुर के टॉप ब्रांड्स पर भारी छूट, साथ में मिलेंगे ढेरों बंपर प्राइज; ऐसे लें हिस्सा

Rajasthan Mining News: ‘राजस्थान में अवैध खनन धड़ल्ले से जारी- सरकारी निगरानी तंत्र पूरी तरह फेल’, जानिए क्या है बड़ी खबर?

Exclusive: महिला कोच में घुसने पर ₹2500 फाइन, लेकिन 72% ट्रेनों में कोच ही गायब! उत्तर पश्चिम रेलवे में महिलाओं के लिए बड़ी कमी

Rajasthan News: राजस्थान की भजनलाल सरकार का सख्त एक्शन, अब 27 भ्रष्ट आला अफसरों के खिलाफ चलेगा मुकदमा 

Indian Railways: जयपुर के खातीपुरा से रेल कनेक्टिविटी ने पकड़ी रफ्तार, डेढ़ साल में ट्रेनें दोगुनी; इन शहरों का सफर आसान