जयपुर

दीवाली से पहले युवा बेरोजगारों को तोहफा देने की तैयारी में Railway, 64 हजार पदों पर होगी नियुक्ति

Government Job 2019 Notification : Indian Railway अगले दो माह में Assistant Loco Pilot और Technician के 64 हजार 371 और Paramedical Staff के तहत 1937 पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। Railway Jobs : Railway Recruitment Board ने नियुक्ति को लेकर तैयारी पूरी कर ली है। ये अवसर Diwali 2019 से पहले मिलेगा।

2 min read
Sep 01, 2019
Indian Railway

जयपुर। बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। रेलवे ( Indian Railway ) करीब 64 हजार पदों पर नियुक्ति करने जा रहा है। ये सुनहरा अवसर दीपावली ( Diwali 2019 ) से पहले मिलेगा। रेलवे भर्ती बोर्ड ( Railway Recruitment Board ) ने नियुक्ति को लेकर तैयारी पूरी कर ली है। जल्द ही विभाग के अंतिम आदेश के बाद प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

दीपावली से पहले 64 हजार 371 को नियुक्ति
भारतीय रेलवे की ओर से दीपावली से पहले युवा बेरोजगारों को खास तोहफा मिलने वाला है। अगले दो माह में रेलवे की ओर से सहायक लोको पायलट ( Assistant Loco Pilot ) और तकनीशियन वर्ग ( Technician ) के 64 हजार 371 और पैरामेडिकल स्टाफ ( Paramedical Staff ) के तहत 1937 पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।

रेलवे भर्ती बोर्ड की तैयारी पूरी
रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से सहायक लोको पायलट ( ALP ) और तकनीशियन वर्ग की भर्ती के लिए मुख्य लिखित परीक्षा ( Railway Main Exam ) के बाद दस्तावेज सत्यापन ( Document Verification ) का कार्य पूरा कर लिया गया है और नियुक्ति के लिए पैनल भी तैयार कर लिए गए हैं।

इन पदों पर मिलेंगे नियुक्ति पत्र
27,795 - सहायक लोको पायलट ( Assistant Loco Pilot )
289 - स्वास्थ्य और मलेरिया इंस्पेक्टर ( Health and Malaria Inspector )
36,576 - तकनीशियन ( Technician )
1109 - स्टाफ नर्स ( Staff Nurse )
82 - लैब असिस्टेंट ( Lab Assistant )
299 - फार्मासिस्ट ( Pharmacist )
61 - रेडियोग्राफर ( Radiographer )
23 - र्इसीजी तकनीशियन ( ECG Technician )
25 - लैब सुपरिंटेंडेंट ( Lab Superintendent )
20 - डायलिसिस तकनीशियन ( Dialysis Technician )
21 - साइकोथेरेपिस्ट ( Psychotherapist )
19 - डायटिशियन व अन्य के पदों पर नियुक्ति मिलेगी। इन पदों में उत्तर-पश्चिम रेलवे ( North West Railway ) के 3086 कुल पद हैं।

Published on:
01 Sept 2019 05:17 pm
Also Read
View All