जयपुर

रेलवे की नई सुविधा, ट्रेनों में जुड़ेंगे 94 अतिरिक्त कोच, इन स्पेशल ट्रेनों की संचालन अवधि बढ़ाई

Railway New Facility : रेलवे की राजस्थान के यात्रियों के लिए नई सुविधा। 1 जनवरी से 2 फरवरी के मध्य अलग-अलग श्रेणी के 94 कोच जोड़े जाएंगे। इसके साथ ही तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेन की संचालन अवधि बढ़ाई गई है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Dec 2024, 11:46 AM IST
Railways New Facility 94 Additional Coaches Added to Trains Special Trains Operating Period Extended

Railway New Facility : रेलवे ने ट्रेनों में बढ़ रहे यात्रीभार के कारण अतिरिक्त कोच जोड़ने का निर्णय लिया है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार बीकानेर-दिल्ली सराय-बीकानेर ट्रेन, दिल्ली सराय-उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय ट्रेन, बीकानेर-दादर-बीकानेर ट्रेन, उदयपुर सिटी-जयपुर-उदयपुर सिटी ट्रेन, जयपुर-जोधपुर-जयपुर ट्रेन, अजमेर-अमृतसर-अजमेर ट्रेन, मदार-कोलकाता-मदार एक्सप्रेस समेत 44 जोड़ी ट्रेनों में 1 जनवरी से 2 फरवरी के मध्य अलग-अलग श्रेणी के 94 कोच जोड़े जाएंगे।

तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेन की संचालन अवधि बढ़ाई

यात्री सुविधाओं के मद्देनजर रेलवे ने जयपुर-भिवानी-जयपुर, रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी एवं टनकपुर-दौराई (अजमेर)-टनकपुर स्पेशल ट्रेन की संचालन अवधि में विस्तार किया है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी स्पेशल 26 जनवरी तक, टनकपुर-दौराई (अजमेर)-टनकपुर त्रि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 31 जनवरी तक संचालित होगी।

1 जनवरी से ट्रेनों का नया टाइम टेबल होगा लागू

नए साल की 1 जनवरी से रेलवे ट्रेनों का नया टाइम टेबल लागू करेगा। नए टाइम टेबल की वजह से जहां ट्रेनों की गति बढ़ेगी और वहीं यात्रियों के समय में 5 से 90 मिनट तक की बचत होगी। नया टाइम टेबल में उत्तर पश्चिम रेलवे की 66 ट्रेनों को शामिल किया गया है। उनके समय में आंशिक बदलाव किया जा रहा है।

Updated on:
28 Dec 2024, 11:46 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Rajasthan Politics: ‘जब मुख्यमंत्री के बेडरूम में दिया धरना’, भैरों सिंह शेखावत की जयंती पर दोहिते अभिमन्यु सिंह राजवी ने शेयर किया दिलचस्प किस्सा

Jaipur Crime: किसी और से बात करती थी प्रेमिका… इसी शक में कर दी हत्या; भतरपुर में पकड़ा गया आरोपी लिव-इन पार्टनर

साइबर क्राइम से बचने का असली तरीका: संदिग्ध नंबर, प्रोफाइल या लिंक देखकर सिर्फ ब्लॉक मत करो, तुरंत रिपोर्ट करो

Jaipur News: जयपुर में दो ट्रांसजेंडर दोस्तों से अभद्रता-मारपीट, नाइट क्लब के बाउंसर और कर्मचारियों पर FIR

Exclusive: मंत्री-अफसरों की खींचतान में फंसा 72 करोड़ का बजट, राजस्थान के 53 हजार स्कूलों में बच्चे पुराने बर्तनों में खाने को मजबूर