5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan News : रेल यात्रियों के लिए राहत की खबर, ट्रेनों में मिलेंगे बढ़िया बेडरोल, ट्रायल शीघ्र

Rajasthan News : रेल यात्रियों के लिए राहत की खबर है। रेलवे बोर्ड सख्त। अब ट्रेनों में उच्च गुणवत्ता वाले बेडरोल उपलब्ध करवाए जाएंगे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 26 Dec 2024, 11:22 AM IST

Railway Passengers Relief News Good Bedrolls will be Available in Trains

Rajasthan News : रेल यात्रियों के लिए राहत की खबर है। एसी कोच में गंदे व बदबूदार बेडरोल की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद रेलवे बोर्ड सख्त हो गया है। अब ट्रेनों में उच्च गुणवत्ता वाले बेडरोल उपलब्ध करवाए जाएंगे। जल्द ही इनका ट्रायल राजस्थान से संचालित होने वाली प्रमुख ट्रेनों में शुरू हो जाएगा।

उच्च गुणवत्ता वाले लिनेन के खरीद के निर्देश

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि बोर्ड ने बेडरोल की गुणवत्ता जांचने के लिए एक कमेटी का गठन किया था। उसकी रिपोर्ट के बाद बोर्ड ने उच्च गुणवत्ता वाले लिनेन के खरीद के निर्देश दिए हैं। अच्छी गुणवत्ता वाले लिनेन का रख-रखाव भी आसान होगा।

यह भी पढ़ें :अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती पर सीएम भजनलाल की बड़ी घोषणा

उत्तर पश्चिम रेलवे इन ट्रेनों में करेगा शुरू

रेलवे अधिकारियों के अनुसार नए बेडरोल के ट्रायल की शुरुआत हमसफर ट्रेनों में होगी। इनमें उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय रोहिल्ला, उदयपुर सिटी-मैसूरू ट्रेन, जोधपुर-तिरूच्चलापल्लि, श्रीगंगानगर-तिरूच्चलापल्लि, जोधपुर-बांद्रा टर्मिनस, बाड़मेर-बांद्रा टर्मिनस, फिरोजपुर-रामेश्वरम ट्रेन में शामिल हैं। इसके बाद राजधानी, दुरंतो और तेजस ट्रेनों में भी ट्रायल शुरू होगा।

यह भी पढ़ें :Weather Update : मौसम विभाग का Prediction, राजस्थान में 26-27 दिसम्बर को होगी मेघगर्जन संग बारिश, गिरेंगे ओले

यह भी पढ़ें :1 जनवरी राजस्थान के खिलाड़ियों के लिए पड़ेगा भारी, प्रशिक्षण केंद्रों पर लागू होगी नई स्कीम

यह भी पढ़ें :राजस्थान मंडपम पर नया अपडेट, सीएम भजनलाल ने अफसरों को दिए निर्देश