5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान के 3558 महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूलों के लिए खुशखबर, नए साल में मिलेंगे शिक्षक

MG English Medium Schools Update : लम्बा इंतजार खत्म। राजस्थान के 3558 महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूलों के लिए खुशखबर। अंग्रेजी माध्यम स्टॉफ चयन परीक्षा 2024 का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। अब नए साल में मिलेंगे शिक्षक।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

डूंगरपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 26 Dec 2024, 12:18 PM IST

Rajasthan 3558 Mahatma Gandhi English Medium Schools Good News New Year 2025 Teachers Appointment

MG English Medium Schools Update : लम्बा इंतजार खत्म। आखिरकार आधा सत्र गुजरने के बाद महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों को शिक्षक मिलेंगे। इससे अंग्रेजी माध्यम स्कूलों के विद्यार्थियों की बेपटरी हुई शिक्षण व्यवस्था भी पटरी पर आने की संभावना बन गई है। प्रदेश के 3558 महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूलों को नए साल में शिक्षक मिल जाएंगे। पंजीयक शिक्षा विभागीय परीक्षाएं राजस्थान बीकानेर ने 25 अगस्त 2024 को हुई अंग्रेजी माध्यम स्टॉफ चयन परीक्षा 2024 का परिणाम घोषित कर दिया है। शिक्षक शाला दर्पण पोर्टल पर स्टॉफ लॉगिन के जरिए अपना परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। लंबे समय से परिणाम जारी नहीं होने से विद्यार्थियों का शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा था।

40 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले होंगे पात्र

100 नम्बर के प्रश्न पत्र में न्यूनतम 40 फीसदी अंक अर्जित करने वाले शिक्षक महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूलों में पोस्टिंग के लिए पात्र होंगे। राज्य के महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूलों में प्रदेशभर में करीब 17 हजार 500 पद एवं डूंगरपुर जिले में करीब 350 पद रिक्त चल रहे हैं। सरप्लस शिक्षकों के समायोजन के बाद रिक्त पदों में कमी होने के आसार है। इन पदों को भरने के लिए 25 अगस्त को चयन परीक्षा हुई थी। परीक्षा के लिए प्रदेशभर से 79 हजार 275 शिक्षकों ने आवेदन किया। हालांकि, परीक्षा में 51 हजार 870 शिक्षक शामिल हुए थे।

यह भी पढ़ें :अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती पर सीएम भजनलाल की बड़ी घोषणा

शिक्षकों को पदस्थापन जल्द

परिणाम जारी होने के बाद रिक्त पदों की सूचना निदेशालय भेज दी है। जल्द ही शिक्षकों को पदस्थापन मिलेगा।
आरएल डामोर, जिला शिक्षा अधिकारी, डूंगरपुर

यह भी पढ़ें : Weather Update : मौसम विभाग का Prediction, राजस्थान में 26-27 दिसम्बर को होगी मेघगर्जन संग बारिश, गिरेंगे ओले

मेरिट से होगा जिला आवंटन

महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूलों में शिक्षकों की पोस्टिंग मेरिट के आधार पर की जाएगी। 100 अंकों के पेपर के आधार पर मेरिट तैयार की जाएगी। मेरिट के आधार पर शिक्षकों को जिला आवंटन होगा।

यह भी पढ़ें :Rajasthan News : रेल यात्रियों के लिए राहत की खबर, ट्रेनों में मिलेंगे बढ़िया बेडरोल, ट्रायल शीघ्र

यह भी पढ़ें : राजस्थान से करीब 100 रेलकर्मी जाएंगे प्रयागराज, अलग-अलग रंग की पहनेंगे जैकेट, जानें क्यों