जयपुर

महिला रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, अब मिलने वाली हैं ये सुविधाएं

पूर्वोत्तर रेलवे से इसकी शुरूआत हो गई है वहीं मंत्रालय ने इस संबंध में अन्य रेलवे जोन को निर्देश जारी किए हैं...
less than 1 minute read
Feb 21, 2019
train for women

जयपुर।

ट्रेनों में महिला सुरक्षा में बढ़ोतरी को लेकर रेल मंत्रालय ने ट्रेनों में महिला बोगी पिंक कलर की करने और कोच में 'पेनिक बटन' (Panic Button) लगवाने की योजना को मंजूरी दी है। इसके अलावा महिला बोगी की विंडो पर जाली लगाने की भी कार्रवाई जल्द शुरू हो रही है। पूर्वोत्तर रेलवे से इसकी शुरूआत हो गई है वहीं मंत्रालय ने इस संबंध में अन्य रेलवे जोन को निर्देश जारी किए हैं।

गौरतलब है कि ट्रेनों में महिला बोगी की अलग से पहचान के लिए बोगी का रंग नीले की बजाय गुलाबी करने और बोगी के विंडो पर जाली लगाने की कवायद तेज कर दी है। बोगी का रंग पिंक होने से महिला यात्रियों को बोगी तक पहुंचने में आसानी होगी। वहीं बोगी के विंडो से महिला यात्रियों के साथ होने वाली छीना झपटी और लूटपाट की वारदातों पर भी अंकुश लग सकेगा। इसके साथ ही महिला बोगी में पेनिक बटन लगाने की भी कार्रवाई रेल मंत्रालय शीघ्र शुरू करने वाला है। यात्रा के दौरान कोच में आपराधिक वारदात होने की स्थिति में पेनिक बटन दबाने पर मौके पर पहुंचकर सुरक्षाकर्मी महिला यात्री को सुरक्षा उपलब्ध कराएंगे। रेल मंत्रालय की यह योजना संभवतया इस साल के अंत तक शुरू हो जाएगी।

Published on:
21 Feb 2019 10:42 am