जयपुर

Weather Alert: किसी भी वक्त बदल सकता है मौसम, IMD ने जारी की बारिश की बड़ी चेतावनी, रहें सावधान

Rain Alert In Rajasthan: ठंड के बीच अब मौसम बदलने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है।
2 min read
Jan 22, 2026
Rain alert, Rain alert in Rajasthan, IMD rain alert, Meteorological Department rain alert, Jodhpur rain alert, Bikaner rain alert, Shekhawati rain alert, Western disturbance, Western disturbance in Rajasthan, IMD western disturbance, western disturbance alert, weather report, weather alert, how will the weather be today, रेन अलर्ट, रेन अलर्ट इन राजस्थान, आईएमडी रेन अलर्ट, मौसम विभाग रेन अलर्ट, जोधपुर रेन अलर्ट, बीकानेर रेन अलर्ट, शेखावाटी रेन अलर्ट, पश्चिमी विक्षोभ, पश्चिमी विक्षोभ इन राजस्थान, आईएमडी पश्चिमी विक्षोभ, पश्चिमी विक्षोभ अलर्ट, वेदर रिपोर्ट, वेदर अलर्ट, आज मौसम कैसा रहेगा
फाइल फोटो- पत्रिका

जयपुर। साल की शुरुआत से ही ठंड का असर देखने को मिला, जो आधा जनवरी बीतने तक जारी रहा। इसके बाद तीसरे सप्ताह में मौसमी बदलाव के प्रबल आसार बन रहे हैं, वहीं अंतिम सप्ताह भी इससे खासा प्रभावित रह सकता है। पिछले दिनों में बढ़ोतरी के बाद बीते दो दिनों में तापमान दो डिग्री गिर चुका है, वहीं अब आगामी दिनों में मावठ के आसार भी बन रहे हैं। इस बीच अरब सागर पर छाए बादल इलाके में बारिश करवा सकते हैं।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान

  • राज्य में 22 से 24 जनवरी के दौरान नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मावठ होने की संभावना है। बैक टू बैक पश्चिमी विक्षोभ 26 से 28 जनवरी के दौरान प्रभावी होने के आसार हैं।
  • इसी तरह 22 जनवरी को दोपहर बाद जोधपुर, बीकानेर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र, 23 जनवरी को जयपुर, अजमेर, भरतपुर संभाग में हल्की से मध्यम बारिश होने की प्रबल संभावना बनी हुई है।
  • साथ ही 24-25 जनवरी को राज्य के उत्तरी भागों में घना कोहरा दर्ज होना संभव है और 26-27 जनवरी को जयपुर, भरतपुर और बीकानेर संभाग में हल्की से मध्यम बारिश होना संभव है।

यह वीडियो भी देखें

टॉपिक एक्सपर्ट

अभी तक मध्य और उत्तरी अरब सागर में विक्षोभ सक्रिय नहीं होने से मेवाड़-वागड़ में इस बार अब तक मावठ नहीं हुई। इसके साथ ही ईरान और अफगानिस्तान से आने वाले पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर-लद्दाख होते हुए तिब्बत की ओर मुड़ जाने से इस बार उत्तर-पश्चिमी भारत में बहुत कम मावठ हुई। जबकि जेट स्ट्रीम के पश्चिमी हिमालय पर आने से उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड है। यदि शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं होता है तो मावठ नहीं होगी। इस समय मध्य और उत्तरी अरब सागर में बादल छाए हुए हैं। इनके सक्रिय होकर उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ने की स्थिति में अगले तीन-चार दिनों में मेवाड़-वागड़ में मावठ होने के आसार हैं।

  • प्रो. नरपतसिंह राठौड़, मौसमविद्

राजस्थान से जुड़ी हर ताज़ा खबर, सीधे आपके WhatsApp पर
जुड़ें अभी : https://bit.ly/4bg81fl

Updated on:
22 Jan 2026 05:19 pm
Published on:
22 Jan 2026 05:19 pm