जयपुर

जयपुर समेत प्रदेश के कई ​इलाकों में बदला मौसम, धूल भरी आंधी के बाद बारिश ने गिराया पारा

प्रदेश में बढ़ती गर्मी की रफ्तार पर चक्रवाती तंत्र ( Rajasthan Weather Forecast ) ने ब्रेक लगा दिए। आज तड़के राजधानी जयपुर समेत प्रदेश के करीब 16 जिलों में मौसम अचानक से पलट गया। जयपुर में आज सोमवार सुबह की शुरूआत आंधी और बारिश ( Rain in Rajasthan ) से हुई। सुबह-सुबह तेज धूल भरी आंधी ( dust storm in rajasthan ) ने लोगों की आंख खोल दी...
2 min read
Apr 20, 2020
Feature image

जयपुर। प्रदेश में बढ़ती गर्मी की रफ्तार पर चक्रवाती तंत्र ( Rajasthan Weather Forecast ) ने ब्रेक लगा दिए। आज तड़के राजधानी जयपुर समेत प्रदेश के करीब 16 जिलों में मौसम अचानक से पलट गया। जयपुर में आज सोमवार सुबह की शुरूआत आंधी और बारिश ( Rain in Rajasthan ) से हुई। सुबह-सुबह तेज धूल भरी आंधी ( dust storm in rajasthan ) ने लोगों की आंख खोल दी। 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघन्टे की रफ्तार से चली हवाओं के बाद हल्की बारिश से मौसम सुहावना हो गया। वहीं सीकर में भी मौसम ( Rajasthan Weather Update ) का मिजाज बदल गया और बारिश का दौर शुरू हुआ। सनसिटी जोधपुर में भी देर रात मौसम ने पलटा खाया और तेज बारिश हुई जिससे कई इलाकों में बिजली गुल हो गई। चूरू जिले में कहीं कहीं मेघगर्जन के साथ बूंदाबांदी दर्ज की गई। वहीं नागौर जिला मुख्यालय सहित जिले भर में आज तङके तेज गर्जना के साथ बारिश का दौर शुरू हुआ, जो रुक रुक कर जारी है। बारिश व बादल छाए रहने से तापमान में गिरावट आई है।

प्रदेश में यलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में बारिश और अंधड़ की चेतावनी जारी करते हुए सोमवार को पूरे प्रदेश में यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज प्रदेश में राजधानी जयपुर समेत चूरू, सीकर, झुंझुनूं, दौसा, अलवर, नागौर, करौली, अजमेर, टोंक, सवाई माधोपुर, भरतपुर, धौलपुर, बीकानेर जिलों में बादल छाए रहने व छितराई बौछारें गिरने की संभावना है। इसके साथ ही करीब 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से हवाएं चलने की आशंका है।


आज सुबह जयपुर में आसमान में काले बादल छा गए और तेज आंधी के बाद हल्की बारिश शुरू हुई। तेज हवाओं के साथ धूल का गुबार उड़ने से कई इलाकों में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह छह बजे के करीब तेज आंधी के बाद बारिश होने से शहर का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड हुआ। बादल छाए रहने से अभी तक सूर्योदय के बाद भी धूप गायब है और तेज हवाओं ने बढ़ते पारे पर ब्रेक लगा दिए है।

तेज गर्जना के साथ स्वर्ण नगरी में बारिश का दौर
स्वर्ण नगरी जैसलमेर सहित पोकरण, मोहनगढ़, डाबला सहित आसपास के क्षेत्रों में बारिश का दौर बना हुआ है। जैसलमेर के पोकरण में बारिश का दौर शुरू होने के बाद मौसम ठंडा हो गया। वहीं मोहनगढ़ में रात 1:43 बजे से रुक रुक कर बरसात का दौर जारी है। बारिश से मौसम में ठंडक घुल गई है। यहां रात से ही कस्बे की बिजली भी गुल है। बारिश से नहरी क्षेत्र में कटाई कर रखी हुई फसलों पर खराब होने का खतरा मंडराने लगा है। सर्वाधिक नुकसान ईसब को होने की आशंका जताई जा रही है। जिले के रामगढ़ कस्बे तथा आस पास के नहरी क्षेत्र में भी तड़के 3 बजे मेघगर्जना के साथ बारिश का दौर शुरू हुआ जो सुबह 8 बजे तक रुक रुक कर चला, जिससे किसानों के खेतों में पड़ी अनाज की बोरिया भीग गई।

Updated on:
20 Apr 2020 09:48 am
Published on:
20 Apr 2020 08:10 am