जयपुर

Rajasthan : 5 किलो वाले घरेलू सिलेंडर पर बड़ा अपडेट, गैस कंपनियों ने दी प्रवासी श्रमिकों और छात्रों को बड़ी राहत

Rajasthan : केन्द्र सरकार ने राजस्थान में एलपीजी संकट के बीच प्रवासी श्रमिकों और छात्रों को घरेलू गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने की दिशा में पहल तेज कर दी है। 5 किलो वाले घरेलू सिलेंडर पर बड़ा अपडेट आया है। गैस कंपनियों ने प्रवासी श्रमिकों और छात्रों को बड़ी राहत दी।
2 min read
• •
Updated: 13 Apr 2026, 8:24 AM IST
Rajasthan Big update on 5 kg domestic cylinder Gas companies provide big relief to migrant workers and students
फोटो - AI

Rajasthan : केन्द्र सरकार ने राजस्थान में एलपीजी संकट के बीच प्रवासी श्रमिकों और छात्रों को घरेलू गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने की दिशा में पहल तेज कर दी है। अब गैस कंपनियां इन वर्गों के लिए 5 किलो वाले घरेलू सिलेंडर की आपूर्ति बढ़ा रही हैं, ताकि उन्हें आने वाली दिक्कतों से राहत मिल सके।

गैस कंपनियों के राज्य स्तरीय समन्वयक एवं कार्यकारी निदेशक मनोज गुप्ता ने रविवार को बताया कि प्रवासी श्रमिकों और छात्रों को पहचान पत्र के आधार पर 5 किलो का गैस सिलेंडर देने की व्यवस्था पहले ही शुरू की जा चुकी थी। हालांकि, गैस एजेंसियों से इन छोटे सिलेंडर की कमी को लेकर लगातार फीडबैक मिल रहा था।

प्रदेश की 1380 एजेंसियों को 41 हजार की आपूर्ति

इस फीडबैक को पेट्रोलियम मंत्रालय के शीर्ष अधिकारियों तक पहुंचाया गया, जिसके बाद राजस्थान के लिए 5 किलो वाले सिलेंडर की आपूर्ति बढ़ाने की कवायद शुरू की गई। इसके तहत बुधवार तक राज्य की 1386 गैस एजेंसियों को 41 हजार से अधिक छोटे सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएंगे।

जयपुर की 75 एजेंसियों को मिलेंगे 2200 छोटे सिलेंडर

राजधानी जयपुर की बात करें तो यहां 75 गैस एजेंसियों को 2200 से अधिक 5 किलो वाले सिलेंडर दिए जाएंगे, जिससे स्थानीय स्तर पर आपूर्ति में सुधार होने की उम्मीद है। गुप्ता ने बताया कि घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग के बाद अब 4 से 5 दिन के भीतर आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।

नया कनेक्शन आसान, लेकिन महंगा सौदा

राजस्थान में लिक्विड पेट्रोलियम गैस (LPG) की किल्लत के बीच तेल कंपनियों ने 5 किलोग्राम वाले छोटे सिलेंडर को आम लोगों के लिए आसानी से उपलब्ध तो कर दिया है, लेकिन इसकी कीमत ने उपभोक्ताओं को बड़ा झटका दिया है। यह छोटा सिलेंडर अब प्रदेश में सबसे महंगा गैस विकल्प बनकर सामने आया है, जिसकी प्रति किलो दर घरेलू और कॉमर्शियल दोनों सिलेंडरों से अधिक है।

तेल कंपनियों ने 5 किलोग्राम सिलेंडर का नया कनेक्शन लेना बेहद आसान कर दिया है। केवल एक आईडी कार्ड के आधार पर 1490 रुपए में नया कनेक्शन दिया जा रहा है, जिसमें 5 किलो LPG से भरा सिलेंडर शामिल है।

छोटा सिलेंडर, भारी कीमत

तेल कंपनियों के अनुसार 5 किलोग्राम वाले सिलेंडर की रिफिलिंग के लिए उपभोक्ताओं को 616 रुपए चुकाने पड़ रहे हैं। इस हिसाब से प्रति किलो LPG की कीमत करीब 123 रुपए बैठती है। यह दर न केवल घरेलू गैस सिलेंडर से लगभग दोगुनी है, बल्कि कॉमर्शियल सिलेंडर से भी अधिक है।

Updated on:
13 Apr 2026, 8:24 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Rajasthan Panchayat : राजस्थान में कई जिलों की ग्राम पंचायतों ने पेश की मिसाल, रजामंदी से चुने यहां ‘निर्विरोध’ सरपंच

राजस्थान को एक और ट्रेन की सौगात, दिवाली पर यूपी-बिहार जाने वाले यात्रियों को मिलेगा बड़ा फायदा

Rajasthan Politics: ‘जब मुख्यमंत्री के बेडरूम में दिया धरना’, भैरों सिंह शेखावत की जयंती पर दोहिते अभिमन्यु सिंह राजवी ने शेयर किया दिलचस्प किस्सा

Jaipur Crime: किसी और से बात करती थी प्रेमिका… इसी शक में कर दी हत्या; भतरपुर में पकड़ा गया आरोपी लिव-इन पार्टनर

साइबर क्राइम से बचने का असली तरीका: संदिग्ध नंबर, प्रोफाइल या लिंक देखकर सिर्फ ब्लॉक मत करो, तुरंत रिपोर्ट करो