12 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MG English Medium School : राजस्थान शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, हजारों विद्यार्थियों और अभिभावकों को मिलेगी राहत

MGGS English Medium : शिक्षा विभाग ने महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में प्रवेश को लेकर बड़ा निर्णय लिया है।

2 min read
Google source verification
MG English Medium school Rajasthan Education Department Big decision Thousands of students and parents will get relief

फाइल फोटो पत्रिका

MG English Medium School : राजस्थान के शिक्षा विभाग ने महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में प्रवेश को लेकर बड़ा निर्णय लिया है। इससे हजारों विद्यार्थियों और अभिभावकों को राहत मिलेगी। ऑनलाइन लॉटरी के बाद जिन विद्यालयों में सीटें खाली रह गई हैं, वहां पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर सीधे प्रवेश दिए जाएंगे। इससे उन विद्यार्थियों को नया अवसर मिलेगा, जो पहले चरण में चयनित नहीं हो सके थे।

माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट के आदेश के अनुसार सत्र 2026-27 के लिए 14 से 23 मार्च तक शाला दर्पण पोर्टल से ऑनलाइन आवेदन लिए गए। इसके बाद 25 मार्च को ऑनलाइन लॉटरी निकाली। चयनित विद्यार्थियों को एक अप्रैल तक प्रवेश दिया गया।

कई विद्यालयों विशेषकर पूर्व प्राथमिक (बाल वाटिका) से लेकर कक्षा 12 तक में निर्धारित सीटों के मुकाबले कम आवेदन प्राप्त हुए, जिससे बड़ी संख्या में सीटें खाली रह गई। लॉटरी या जटिल प्रक्रिया की आवश्यकता नहीं होगी। जिस विद्यालय में जिस कक्षा में सीट खाली होगी, वहां आवेदन करने वाले को सीधे उसी विद्यालय में प्रवेश मिलेगा।

50 फीसदी अतिरिक्त प्रवेश की छूट

विद्यालय निर्धारित सीटों से 50 प्रतिशत तक अधिक प्रवेश दे सकते हैं, बशर्ते पर्याप्त कक्षाएं और संसाधन उपलब्ध हो। इससे अधिक से अधिक विद्यार्थियों को अंग्रेजी माध्यम शिक्षा का लाभ मिल सकेगा।

पूरे सत्र तक खुले रहेंगे आवेदन

विभाग के निर्देशानुसार अब पूर्व प्राथमिक कक्षाओं (बाल वाटिका) से लेकर कक्षा 1 से 12 तक की सभी रिक्त सीटों पर ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन लिए जाएंगे, जो पूरे शैक्षणिक सत्र तक जारी रहेंगे। अभिभावक सीघे संबंधित विद्यालय में जाकर आवेदन कर सकते हैं और दस्तावेज प्रस्तुत कर तुरंत प्रवेश प्राप्त कर सकेंगे।

महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में 6.81 लाख अभ्यर्थी

वर्तमान में राज्य में संचालित 3,737 महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में लगभग 6.81 लाख विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। लगभग 50 प्रतिशत सीटें रिक्त हैं। पिछले साल शिक्षा निदेशालय की ओर से इन स्कूलों में प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया 7 मई से शुरू हुई थी। राज्य में इस बार नया शिक्षा सत्र 2026-27 एक अप्रेल से शुरू होने के कारण पिछले सत्र के मुकाबले दो माह पहले प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

महात्मा गांधी राजकीय विद्यालयों (अंग्रेजी माध्यम)/ राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों जिनमें प्री-प्राइमरी कक्षाएं एवं बाल वाटिकाएं संचालित की जा रही हैं। उनमें कक्षा नर्सरी में समस्त सीटों पर नवीन प्रवेश दिया जाएगा तथा शेष कक्षाओं मे क्रमोन्नत/उत्तीर्ण विद्यार्थियों के प्रवेश के बाद शेष रही सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा।