27 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Udaipur News: सहकर्मी से संबंध, बेटी को लेकर घर से भागी पत्नी, लाखों रुपए और जेवर भी गायब

उदयपुर के एक बैंककर्मी ने अपनी पत्नी पर धर्म परिवर्तन के लिए प्रभावित होने और बेटी को साथ लेकर घर छोड़ने का आरोप लगाया है।

2 min read
Google source verification
Udaipur Crime News

एआई तस्वीर

उदयपुर। उदयपुर निवासी एक बैंककर्मी ने अपनी पत्नी पर मुम्बई में मुस्लिम सहकर्मी के संपर्क में आने और धर्म परिवर्तन के लिए प्रभावित होने का आरोप लगाया है। पति का कहना है कि पत्नी बेटी को साथ लेकर घर छोड़ गई और जाते समय 5 लाख रुपए नकद व सोने की चेन भी साथ ले गई। मामले को लेकर उदयपुर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। यह मामला धर्मान्तरण, पारिवारिक विवाद या विवाहेत्तर संबंधों से जुड़ा है, इसका पता लगाने के लिए पुलिस टीम मुम्बई पहुंची है।

यह वीडियो भी देखें

यह लिखा है एफआइआर में

शोभागपुरा निवासी युवक, जो वर्तमान में मुम्बई के बोरीवली ईस्ट क्षेत्र में रहकर बैंक में नौकरी करता है, ने एसपी कार्यालय को भेजी शिकायत में बताया कि उसकी शादी वर्ष 2013 में यूनिवर्सिटी रोड निवासी युवती से हुई थी। दोनों की एक बेटी है और दंपती मुम्बई में बैंककर्मी के रूप में कार्यरत हैं। पति ने शिकायत में बताया कि पिछले एक साल से पति-पत्नी के बीच संबंध सामान्य नहीं हैं। शिकायत के अनुसार वर्ष 2022 में बैंक में कार्यरत एक संविदाकर्मी ने उसकी पत्नी को धर्म परिवर्तन के लिए प्रभावित किया।

आरोप है कि उसने पत्नी से नजदीकियां बढ़ाईं और उसे परिवार से दूर करने का प्रयास किया। पति का कहना है कि पत्नी के बैंक खाते से लाखों रुपए भी निकलवाए गए। शिकायत में यह भी कहा गया कि बाद में एक अन्य व्यक्ति ने फोन कर धमकी दी और कहा कि उसकी पत्नी और बेटी मुस्लिम धर्म अपनाएंगे।

पति ने आरोप लगाया कि पत्नी ने उससे परिवार छोड़ने और निकाह करने की बात कही थी। मार्च माह में पूरा परिवार उदयपुर आया था। यहां दोनों परिवारों के बीच बातचीत और समझाइश हुई। इसके बाद बेटी का प्रवेश उदयपुर के एक निजी स्कूल में कराया गया। आरोप है कि 18 अप्रेल को पत्नी बेटी को साथ लेकर घर से चली गई। उसके साथ 5 लाख रुपए नकद और सोने की चेन भी ले गई।

इनका कहना है

व्यक्ति ने अपनी पत्नी और उसके दो सहकर्मियों पर धर्मान्तरण कराने के प्रयास का आरोप लगाया है। जांच के लिए पुलिस टीम मुम्बई भेजी गई है। वहां महिला के बयान दर्ज होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • डॉ. अमृता दुहन, एसपी, उदयपुर