जयपुर

RBSE 12th Arts Result 2023 Declared: राजस्थान बोर्ड 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी, यहां देखें रिजल्ट

RBSE 12th Arts Result 2023 Declared: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के बारहवीं कला वर्ग के नतीजे गुरुवार को जारी हो गए। शिक्षा मंत्री बुलाकी दास कल्ला ने एक क्लिक पर सात लाख कला वर्ग छात्रों को परिणाम जारी कर दिया।
less than 1 minute read
May 25, 2023
RBSE 12th Arts Result 2023 Declared

RBSE 12th Arts Result 2023 Declared: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के बारहवीं कला वर्ग के नतीजे गुरुवार दोपहर सवा तीन बजे को जारी हो गए। शिक्षा मंत्री बुलाकी दास कल्ला ने एक क्लिक पर सात लाख कला वर्ग छात्रों को परिणाम जारी कर दिया। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। कला वर्ग का शिक्षा परिणाम 92.35 प्रतिशत रहा। इस बार छात्रों का प्रतिशत 90.65 रहा जबकि छात्राओं का प्रतिशत 94.06 घोषित किया गया। छात्र परीक्षा परिणाम https://rajeduboard.rajasthan.gov.in/ पर देख सकते हैं। 12वीं की परीक्षा 9 मार्च से शुरू होकर 12 अप्रैल तक चली थी। इसके लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किया गया था।

RBSE रिजल्ट 2023 कैसे करें चेक ?

7 लाख 19 हज़ार 838 पंजीकृत परीक्षार्थी
12वीं के कला वर्ग में 12वीं कला वर्ग में करीब 7 लाख 19 हज़ार 838 पंजीकृत परीक्षार्थी हैं, इससे पहले बार ने 12वीं विज्ञान वाणिज्य का नतीजा 18 मई को जारी किया गया था। इसमें लड़कों के मुकाबले लड़कियों ने बाजी मारी थी। दोनों का परिणाम 95 प्रतिशत से अधिक रहा था।

Published on:
25 May 2023 03:19 pm