Rajasthan Budget 2026 Lakhpati Didi Scheme : महिला सशक्तिकरण को नई गति देने के लिए वित्त मंत्री दीया कुमारी ने बजट में बड़ी घोषणाएं की हैं।
Rajasthan Budget 2026 Lakhpati Didi Scheme : जयपुर। महिला सशक्तिकरण को नई गति देने के लिए वित्त मंत्री दीया कुमारी ने बजट में बड़ी घोषणाएं की हैं। दीया कुमारी ने बजट भाषण में कहा कि सरकार का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर उन्हें रोजगार और डिजिटल अर्थव्यवस्था से जोड़ना है। इसी दिशा में ‘लखपति दीदी’ अभियान को और मजबूत किया गया है। सरकार राजीविका के एसएचजी से जुड़ी महिलाओं के लिए सभी संभागीय मुख्यालयों पर राजसखी स्टोर खोलेगी।
दीया कुमार ने बजट में लखपति दीदी श्रेणी की महिलाओं को मिलने वाले ऋण की सीमा बढ़ाकर 1 लाख रुपए से 1.5 लाख रुपए कर दी गई है। यह ऋण ब्याज अनुदान के साथ दिया जाएगा, जिससे महिलाओं को स्वरोजगार और छोटे उद्यम शुरू करने में आसानी होगी।
ग्रामीण क्षेत्र की शिक्षित महिलाओं को उनके घर के पास ही रोजगार उपलब्ध कराने के लिए प्रत्येक जिले में ‘रूरल वूमेन बीपीओ’ (Rural Women BPO) स्थापित किए जाएंगे। इन बीपीओ सेंटर्स की स्थापना और संचालन पर राज्य सरकार 100 करोड़ रुपए खर्च करेगी।
वित्त मंत्री ने बजट भाषण में बताया कि अब तक 16 लाख से अधिक महिलाओं को लखपति दीदी की श्रेणी में शामिल किया जा चुका है। आगामी वर्षों में इस दायरे को और व्यापक किया जाएगा।