11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Budget 2026 : राजस्थान बजट में सड़कों को लेकर बड़ी घोषणा, 1800 करोड़ रुपए से होंगे रोड-आरओबी के काम

Rajasthan Budget 2026 : राजस्थान की वित्त मंत्री दीया कुमारी ने बुधवार को बजट भाषण में सड़क विकास और परिवहन ढांचे को लेकर बड़ी घोषणाएं कीं।

less than 1 minute read
Google source verification
Rajasthan Budget 2026

Rajasthan Budget 2026 (Patrika Photo)

जयपुर। राजस्थान की वित्त मंत्री दीया कुमारी ने बुधवार को बजट भाषण में सड़क विकास और परिवहन ढांचे को लेकर बड़ी घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि विकसित राजस्थान के लक्ष्य को हासिल करने के लिए सड़क कनेक्टिविटी का विस्तार सरकार की प्राथमिकता है।

वित्त मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने अब तक सड़क विकास पर करीब 27,860 करोड़ रुपए खर्च कर 16,430 किलोमीटर नई सड़कें बनाई हैं। इसके साथ ही लगभग 42 हजार किलोमीटर सड़कों के विकास और सुधार का कार्य किया गया है।

1800 करोड़ से होंगे सड़क, आरओबी-आरयूबी के काम

ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में आवागमन को बेहतर बनाने के लिए आगामी वर्ष में 1800 करोड़ रुपए की लागत से स्टेट हाईवे, आरओबी, आरयूबी, एलिवेटेड रोड, निर्माण और मरम्मत कार्य कराए जाएंगे। इन परियोजनाओं की सूची लंबी है, जिसे सदन के पटल पर रखा जाएगा।

नॉन-पैचेबल और मिसिंग लिंक सड़कों पर भी खर्च

बजट में नॉन-पैचेबल सड़कों के लिए 1400 करोड़ रुपए और मिसिंग लिंक सड़कों के लिए 600 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। वहीं, बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 500 करोड़ रुपए अलग से रखे गए हैं।

Rajasthan Budget announcement : अटल प्रगति पथ का विस्तार

वर्ष 2047 तक राजस्थान को विकसित प्रदेश बनाने की दिशा में ग्रामीण क्षेत्रों में शहरी सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया है। वित्त मंत्री ने बताया कि 5 हजार से अधिक आबादी वाले गांवों में सीमेंट कंक्रीट सड़कों के निर्माण के लिए शुरू की गई अटल प्रगति पथ योजना के तहत अगले साल 250 अटल प्रगति पथों पर 500 करोड़ रुपए के कार्य हाथ में लिए जाएंगे।