
फोटो: पत्रिका
Budget 2026-27 Announcement For Youth: राजस्थान की वित्तमंत्री दिया कुमारी ने विधानसभा में वर्ष 2026-27 का बजट पेश करते हुए युवाओं और विद्यार्थियों के लिए कई अहम घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि 'सरकार का लक्ष्य ऐसा माहौल बनाना है जहां राजस्थान का युवा नौकरी तलाशने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला बने।' राजस्थान बजट में स्वरोजगार, कौशल विकास और शिक्षा को खास प्राथमिकता दी गई है।
मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत युवाओं को अपना काम शुरू करने के लिए 10 लाख रुपए तक का ऋण दिया जाएगा। इस ऋण पर 100% ब्याज अनुदान और मार्जिन मनी सहायता भी मिलेगी। योजना के लिए 1000 करोड़ रुपए से अधिक का प्रावधान रखा गया है। इस वित्त वर्ष में 30 हजार युवाओं को लाभ देने का लक्ष्य है, जबकि चरणबद्ध तरीके से एक लाख से अधिक युवाओं को जोड़ा जाएगा।
कक्षा 10वीं और 12वीं के मेधावी विद्यार्थियों को 20 हजार रुपये का ई-वाउचर दिया जाएगा, जिससे वे अपनी पसंद का टैबलेट या लैपटॉप खरीद सकेंगे।
अगले सत्र से 500 नए स्कूलों में व्यावसायिक शिक्षा शुरू होगी। हर जिले में एक स्कूल को उच्च माध्यमिक स्तर पर क्रमोन्नत किया जाएगा।
जिन स्कूलों में शौचालय नहीं हैं, वहां नई सुविधा विकसित की जाएगी।
भर्ती परीक्षाओं को पारदर्शी बनाने के लिए राज्य में NTA की तर्ज पर स्टेट टेस्टिंग एजेंसी बनाई जाएगी। साथ ही ऑनलाइन टेस्टिंग सुविधाओं से युक्त नए परीक्षा केंद्र स्थापित होंगे।
6. अल्पसंख्यक समुदाय के छात्रों द्वारा तकनीकी शिक्षा लोन समय पर चुकाने पर ब्याज दर में 2% की अतिरिक्त छूट दी जाएगी।
7. हॉस्पिटैलिटी सेक्टर के लिए युवाओं को अंग्रेजी के साथ जापानी, फ्रेंच, जर्मन और कोरियन भाषाओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
8. 150 अतिरिक्त कॉलेजों में रानी लक्ष्मीबाई केंद्र खोलकर छात्राओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया जाएगा।
9. युवाओं के मार्गदर्शन के लिए DREAM कार्यक्रम भी शुरू किया जाएगा।
10. इन 3 जिलों में स्थापित होगा डेटा और AI लैब: अजमेर, भरतपुर और कोटा में डेटा लैब और एआई लैब स्थापित किए जाएंगे।
Updated on:
11 Feb 2026 01:24 pm
Published on:
11 Feb 2026 12:43 pm
