11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Budget 2026 : राजस्थान बजट में महिलाओं को लेकर बड़ी घोषणा, लखपति दीदी को लेकर भी बड़ा ऐलान

Rajasthan Budget 2026 Lakhpati Didi Scheme : महिला सशक्तिकरण को नई गति देने के लिए वित्त मंत्री दीया कुमारी ने बजट में बड़ी घोषणाएं की हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
Lakhpati Didi Yoajana

Rajasthan Budget 2026 Lakhpati Didi Scheme : (AI Image)

Rajasthan Budget 2026 Lakhpati Didi Scheme : जयपुर। महिला सशक्तिकरण को नई गति देने के लिए वित्त मंत्री दीया कुमारी ने बजट में बड़ी घोषणाएं की हैं। दीया कुमारी ने बजट भाषण में कहा कि सरकार का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर उन्हें रोजगार और डिजिटल अर्थव्यवस्था से जोड़ना है। इसी दिशा में ‘लखपति दीदी’ अभियान को और मजबूत किया गया है। सरकार राजीविका के एसएचजी से जुड़ी महिलाओं के लिए सभी संभागीय मुख्यालयों पर राजसखी स्टोर खोलेगी।

Lakhpati Didi Scheme : लखपति दीदी को 1.5 लाख तक लोन

दीया कुमार ने बजट में लखपति दीदी श्रेणी की महिलाओं को मिलने वाले ऋण की सीमा बढ़ाकर 1 लाख रुपए से 1.5 लाख रुपए कर दी गई है। यह ऋण ब्याज अनुदान के साथ दिया जाएगा, जिससे महिलाओं को स्वरोजगार और छोटे उद्यम शुरू करने में आसानी होगी।

ग्रामीण महिलाओं के लिए खुलेंगे वूमेन BPO

ग्रामीण क्षेत्र की शिक्षित महिलाओं को उनके घर के पास ही रोजगार उपलब्ध कराने के लिए प्रत्येक जिले में ‘रूरल वूमेन बीपीओ’ (Rural Women BPO) स्थापित किए जाएंगे। इन बीपीओ सेंटर्स की स्थापना और संचालन पर राज्य सरकार 100 करोड़ रुपए खर्च करेगी।

16 लाख से अधिक महिलाएं बनीं लखपति दीदी

वित्त मंत्री ने बजट भाषण में बताया कि अब तक 16 लाख से अधिक महिलाओं को लखपति दीदी की श्रेणी में शामिल किया जा चुका है। आगामी वर्षों में इस दायरे को और व्यापक किया जाएगा।