11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Budget 2026: राजस्थान के 28 लाख परिवारों को मिलेगा सपनों का घर, दिया कुमारी ने दिया बड़ा तोहफा

Rajasthan Budget: प्रदेश में 28 लाख परिवारों को आवास उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा फैसला लिया गया है। बजट 2026-27 में स्वीकृत लाभार्थियों को चरणबद्ध तरीके से किश्तों का भुगतान कर मकान निर्माण को गति दी जाएगी।

less than 1 minute read
Google source verification
Rajasthan Budget 2026, Rajasthan Budget 2026 Latest News, Rajasthan Budget 2026 Update News, Rajasthan Budget 2026 Today News, राजस्थान बजट 2026, राजस्थान बजट 2026 लेटेस्ट न्यूज, राजस्थान बजट 2026 अपडेट न्यूज, राजस्थान बजट 2026 टुडे न्यूज, Free house, free house in Rajasthan, Rajasthan budget free house

Rajasthan Budget 2026 (Photo-AI)

जयपुर। राजस्थान सरकार ने बुधवार को विधानसभा में उप मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दिया कुमारी ने वित्त वर्ष 2026-27 का बजट प्रस्तुत किया। दिया कुमारी ने राज्य की भजनलाल सरकार का यह तीसरा बजट प्रस्तुत किया। यह उनका लगातार तीसरा बजट भाषण है। उन्होंने सदन की कार्यवाही के शुरु होने के साथ ही अपना बजट भाषण शुरु किया और दो घंटे 54 मिनट तक बजट भाषण दिया, जिसमें उन्होंने विभिन्न घोषणाएं की।

मकान निर्माण को मंजूरी

दिया कुमारी ने बजट भाषण के दौरान बड़ा एलान करते हुए कहा कि प्रदेश के करीब 28 लाख परिवारों को आवास उपलब्ध कराने की दिशा में काम आगे बढ़ाया जाएगा। वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में आवास योजना के तहत इन परिवारों के लिए मकान निर्माण को मंजूरी दी गई है।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2019 से पात्र परिवारों को चरणबद्ध तरीके से आवास स्वीकृत किए जा रहे हैं और अब नए वित्तीय प्रावधानों के साथ इस प्रक्रिया को गति दी जाएगी। भजनलाल सरकार के तीसरे बजट में स्वीकृत लाभार्थियों को निर्धारित किश्तों का भुगतान सुनिश्चित करने का भी प्रावधान रखा गया है, ताकि निर्माण कार्य समय पर पूरा हो सके।

यह वीडियो भी देखें

सड़कों की होगी मरम्मत

इसके अलावा सरकार ने राज्य की क्षतिग्रस्त और नॉन-पैचेबल सड़कों की मरम्मत के लिए 10,400 करोड़ रुपए आवंटित किए हैं। इससे राज्य भर में हजारों किलोमीटर सड़कों को ठीक करने में मदद मिलेगी। वित्त मंत्री ने स्पष्ट किया कि ये सभी कदम 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के बड़े लक्ष्य का हिस्सा हैं, जिसमें राजस्थान अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग