Mahakumbh 2025 : सीएम भजनलाल शर्मा अपने कैबिनेट मंत्रियों और विधायकों संग प्रयागराज में महाकुंभ में गंगा, यमुना व लुप्त सरस्वती की त्रिवेणी में डुबकी लगाई। इस अवसर पर सीएम भजनलाल ने कहा महाकुंभ में आस्था का जनसैलाब उमड़ है।
Mahakumbh 2025 : प्रयागराज में महाकुंभ में सीएम भजनलाल शर्मा ने अपने कैबिनेट मंत्रियों और विधायकों संग गंगा, यमुना व लुप्त सरस्वती की त्रिवेणी में डुबकी लगाई। जयपुर एयरपोर्ट से रवाना होकर आज सुबह राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अपनी टीम संग प्रयागराज पहुंचे थे। इस अवसर पर सीएम भजनलाल ने कहा महाकुंभ में आस्था का जनसैलाब उमड़ है।
सीएम भजनलाल मंत्रिपरिषद के सदस्यों एवं विधायकों के साथ शनिवार सुबह 7 बजे जयपुर एयरपोर्ट से यूपी में चल रहे महाकुंभ के लिए प्रयागराज पहुंचे। प्रयागराज पहुंचने के बाद सुबह 10.30 बजे संगम घाट पर स्नान एवं हनुमान मंदिर में दर्शन किया। इसके बाद दोपहर 2.30 बजे राजस्थान मंडप में मंत्रिपरिषद की बैठक होगी। रात्रि विश्राम प्रयागराज में ही रहेगा।
इस अवसर पर राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा, यह(महाकुंभ) सनातन संस्कृति, आस्था का विषय है। हम अपने आपको सौभाग्यशाली मानते हैं कि हमें यह अवसर मिला है। यह अवसर 144 साल बाद आया है।
इस अवसर पर डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने कहा सीएम भजनलाल शर्मा की यह एक अच्छी पहल है। हम सभी यानि मंत्रि परिषद के सदस्य, सभी विधायक महाकुंभ में स्नान करेंगे यह बेहद खुशी की बात है। इसके लिए हम सीएम भजनलाल का आभार व्यक्त करते हैं।
राजस्थान के सीएम भजनलाल ने इससे पहले 19 जनवरी को प्रयागराज पहुंचे थे। संगम तट पर चल रहे महाकुंभ सीएम भजनलाल ने आस्था की डुबकी लगाई। साथ ही त्रिवेणी संगम घाट पर मां गंगे की की आरती और भगवान महादेव का दूध व गंगा जल से जलाभिषेक किया। इसके बाद उन्होंने बड़े हनुमान जी के दर्शन भी किए।