जयपुर

Maharana Pratap : राजस्थान के शिक्षा विभाग का बड़ा आदेश, इस दिन सभी स्कूलों में मनेगा महाराणा प्रताप का राज्यारोहण दिवस

Maharana Pratap : राजस्थान के शिक्षा विभाग का नया आदेश। प्रदेश के सभी सरकारी एवं गैर-सरकारी विद्यालयों में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप का राज्यारोहण दिवस 28 फरवरी को मनाया जाएगा।
less than 1 minute read
Maharana Pratap
फाइल फोटो पत्रिका

Maharana Pratap : राजस्थान के सभी सरकारी एवं गैर-सरकारी विद्यालयों में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप का राज्यारोहण दिवस 28 फरवरी को मनाया जाएगा। शिक्षा विभाग राजस्थान ने दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।

विभाग के शिविरा पंचांग में इस आयोजन का उल्लेख पहले से किया गया है। निर्देशों के अनुसार, कक्षा 5, 8, 10 एवं 12 की बोर्ड परीक्षाओं के कार्यक्रम को प्रभावित किए बिना ही राज्यारोहण दिवस का आयोजन किया जाएगा।

विद्यार्थी संघर्ष और बलिदान से ले सकें प्रेरणा

शिक्षा विभाग के दिशा निर्देश के अनुसार विद्यालयों में प्रार्थना सभा के दौरान महाराणा प्रताप की जीवनी से जुड़े प्रेरक प्रसंग, देशभक्ति गीत और विचार प्रस्तुत किए जाएंगे।

इस अवसर पर विद्यालय स्तर पर महाराणा प्रताप के जीवन पर आधारित निबंध लेखन, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, पोस्टर एवं रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, ताकि विद्यार्थी उनके संघर्ष और बलिदान से प्रेरणा ले सकें।

बोर्ड में लगे शिक्षक व परीक्षार्थी प्रभावित न हों

शिक्षा विभाग के दिशा निर्देश के अनुसार इन गतिविधियों में कक्षा 3, 4, 6, 7, 9 एवं 11 के विद्यार्थियों को शामिल किया जाएगा। आयोजन इस प्रकार किया जाएगा कि बोर्ड परीक्षा ड्यूटी में लगे शिक्षक एवं परीक्षार्थी किसी भी तरह से प्रभावित न हों।

Updated on:
24 Feb 2026 07:14 am
Published on:
24 Feb 2026 07:14 am